फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aunt nephew together run government: Keshav Maurya

बुआ भतीजा मिलकर चला रहे सरकार : केशव

Tue, 23 Aug 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर/देवरिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर/देवरिया Updated Tue, 23 Aug 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
Aunt nephew together run government: Keshav Maurya
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती बौखलाहट में उल्टे-सीधे बयान दे रही हैं। केंद्र सरकार आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में किसी प्रकार के बदलाव की पक्षधर नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को देवरिया और कुशीनगर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान जनसभा और मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा और बसपा को निशाने पर रखा। दोनों दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ और भतीजा दोनों मिले हुए हैं। दोनों मिलकर प्रदेश में सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुंडे और भ्रष्टाचारी खुलेआम घूम रहे हैं। दूसरे दलों से भाजपा में आने वालों के संदर्भ में कहा कि किसी को टिकट का आश्वासन नहीं दिया गया है। स्वाति सिंह के टिकट के सवाल पर बोले, इसके लिए उनका कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन करेंगी तो पार्टी की केंद्रीय समिति के समक्ष विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर

Aunt nephew together run government: Keshav Maurya
g - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

वे देवरिया जिले के सलेमपुर में वे रविवार रात को ही पहुंच गए थे। सोमवार को देवरिया जिले के कंचनपुर तथा कुशीनगर जिले में हाटा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। हाटा के झांगा बाजार में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। वैशाली एक्सप्रेस से लखनऊ रवानगी के दौरान देर शाम गोरखपुर स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत भी किया। 

कुशीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर में पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कसया स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में पहुंचकर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया और चीवर चढ़ाया। वहां उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं से उन्होंने प्रतिमा के इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed