फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Augusta scam: Former Air Force chief SP Tyagi produced in Patiala House court

पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को चार दिन की CBI कस्टडी में भेजा गया

Sat, 10 Dec 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Augusta scam: Former Air Force chief SP Tyagi produced in Patiala House court
- फोटो : getty

वीवीआईपी चॉपर घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्‍यागी और अन्‍य को शनिवार को दिल्‍ली की एक अदालत ने चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को वायु सेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी और अन्‍य को 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में उनकी संदिग्‍ध भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


केंद्र की पिछली यूपीए सरकार के दौरान ब्रिटेन स्थित अगस्तावेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में 450 करोड़ रुपये की रिश्वत के कथित लेन-देन के आरोप में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि 2007 में सेवानिवृत हुए 71 साल के त्यागी, संजीव और चंडीगढ़ में रहने वाले वकील गौतम खेतान को सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed