अगस्ता पर पूर्व वायु सेना प्रमुख त्यागी और दो अन्य से सीबीआई की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में के दौरान कथित अनियमितता बरतने के मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और दो अन्य लोगों से सोमवार को पूछताछ की। इस दौरान त्यागी से उनके द्वारा विदेशों से प्राप्त धन के बारे में पूछताछ की गई।
सीबीआई सूत्रों ने दावा किया कि सेवानिवृत्ति के दो साल बाद त्यागी को साल 2009 में विदेशों से कुछ धन प्राप्त हुआ था और इसे केंद्र में रख कर ही उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व वायु सेना प्रमुख से इन फंड के स्रोत, इनके प्राप्त होने का कारण और सेवानिवृत्ति के बाद उनकी इटली यात्रा के बारे में पूछा गया।
ईडी टीम जल्द जाएगी सिंगापुर
एजेंसी ने त्यागी के सामने उनके अकाउंट स्टेटमेंट को रखा और उसके बारे में स्पष्टीकरण मांगा। रकम के बारे में खुलासा करने से इनकार या मामले में केस दर्ज करने के बाद तीन साल तक सीबीआई इस संबंध में क्यों जानकारी नहीं जुटा पाई, के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि मिलान कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई इस मामले को नए दृष्टिकोण के साथ देख रही है। मिलान कोर्ट के फैसले में सौदे को तय करने में कथित रूप से घूस देने की बात कही गई थी।
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में पैसे की लेनदेन का पता लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जल्द सिंगापुर समेत कुछ देशों में जाएगी। ईडी इस मामले में जारी न्यायिक आग्रहों को पूरा करने में तेजी लाना चाहती है। ईडी के अधिकारी ने कहा कि निदेशालय इस मामले में सीबीआई के साथ मिलकर कई देशों को रोगेटरी लेटर लिख चुका है। जांचकर्ता इस मामले में पैसों और लेनदेन से जुड़ी जानकारियां जल्द हासिल करना चाहते हैं।