फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Augusta Helicopter deal, Parrikar will put all the documents before parliament

हेलीकॉप्टर सौदा मामले में परिकर 4 मई को संसद में रखेंगे सारे तथ्य

Mon, 02 May 2016 01:46 AM IST
एजेंसी/ पणजी
एजेंसी/ पणजी Updated Mon, 02 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Augusta Helicopter deal, Parrikar will put all the documents before parliament
फिनमेकैनिका हेलीकॉप्टर - फोटो : Finmeccanica

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने रविवार को कहा कि वह विवादास्पद अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े सारे तथ्य विस्तृत घटनाक्रम के साथ चार मई को संसद के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। एक समारोह के इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं संसद के समक्ष बुधवार को हेलीकॉप्टर सौदे के बारे में विस्तृत ब्यौरा और तथ्यों को रखूंगा। मैं विस्तृत घटनाक्रम सामने रखकर बताऊंगा कि किस तरह और कैसे कंपनी के मुताबिक नियमों और प्रावधानों में छूट दी गई।

विज्ञापन


जिन लोगों को रिश्वत मिली वे अपने ऊपर अभियोजन चलाने के लिए सबूत नहीं छोड़ेंगे लेकिन हमें इसे साबित करना है (कि रिश्वत ली गई)। हमें हर चीज साबित करनी है। चूंकि मामले को संसद के समक्ष रखा जाएगा इसलिए इस बारे में मैं मीडिया से विस्तार से बात नहीं करना चाहूंगा।’ परिकर ने सवाल उठाया, ‘कंपनी के खिलाफ 2014 तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
विज्ञापन


तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा उस कंपनी को काली सूची में क्यों नहीं डाला गया?’ उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि यूपीए सरकार के उस आदेश को दिखाएं जिसमें अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को काली सूची में डाला गया। पहले उन्हें जवाब देने दीजिए कि कंपनी को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया। इस कंपनी को हमारी सरकार (एनडीए) के दौरान प्रतिबंधित किया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed