{"_id":"5d4638e28ebc3e6ceb431d3a","slug":"august-4-news-all-updates-will-get-on-amar-ujala-article-35a-jammu-kashmir-texas-firing-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 ए से उन्नाव रेप पीड़िता तक आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
35 ए से उन्नाव रेप पीड़िता तक आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sun, 04 Aug 2019 07:17 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Top 5 news of 04 August
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पर एक बार फिर छिड़ चुकी है राष्ट्रीय बहस, आखिर क्या है 35 ए और क्यों है चर्चा में?
जम्मू-कश्मीर में 38 हजार अतिरिक्त जवानों को विभिन्न हिस्सों में तैनाती किए जाने की हलचल के बीच हर ओर अलग अलग तरह की बहस छिड़ चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में सेना की तैनाती को धारा 35-A को खत्म करने से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने इन अटकलों-अफवाहों को खारिज किया है। आइए, जानते हैं कि आखिर अनुच्छेर 35 ए है क्या और इसके अंतर्गत कौन सी विशेषताएं मिलती है!
टेक्सास में देर रात शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, तीन हिरासत में लिए गए
अमेरिका के टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। एल पासो स्थित मॉल में शनिवार को वारदात के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज से 15-20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
कश्मीर: BAT के मंसूबे नाकाम, सेना ने घुसपैठ कर रहे सात आतंकी किए ढेर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई।
उन्नाव कांड : पीड़िता को हुआ निमोनिया, हालत गंभीर, वकील की हालत में सुधार
जिंदगी की जंग लड़ रही उन्नाव रेप पीड़िता की हालत नाजुक हो गई है। अब उसे निमोनिया हो गया है। इससे उसे तेज बुखार भी है। वह अभी भी बेहोश है। इससे इलाज में लगी चिक्तिसकों की टीम की चिंता बढ़ गई है।
भारतीय रेलवे ने अगले 48 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए कराए गए रिजर्वेशन को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए केवल लिपिकीय प्रभार लिया जाएगा।
लवलीना बोरगोहेन और नीरज ने रूस में चल रहे मागोमेड सलाम उमाखानोव स्मृति अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता जबकि गौरव सोलंकी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में छह पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में 38 हजार अतिरिक्त जवानों को विभिन्न हिस्सों में तैनाती किए जाने की हलचल के बीच हर ओर अलग अलग तरह की बहस छिड़ चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में सेना की तैनाती को धारा 35-A को खत्म करने से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने इन अटकलों-अफवाहों को खारिज किया है। आइए, जानते हैं कि आखिर अनुच्छेर 35 ए है क्या और इसके अंतर्गत कौन सी विशेषताएं मिलती है!
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
टेक्सास में देर रात शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, तीन हिरासत में लिए गए
अमेरिका के टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। एल पासो स्थित मॉल में शनिवार को वारदात के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज से 15-20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर: BAT के मंसूबे नाकाम, सेना ने घुसपैठ कर रहे सात आतंकी किए ढेर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई।
पढ़ें पूरी खबर
उन्नाव कांड : पीड़िता को हुआ निमोनिया, हालत गंभीर, वकील की हालत में सुधार
जिंदगी की जंग लड़ रही उन्नाव रेप पीड़िता की हालत नाजुक हो गई है। अब उसे निमोनिया हो गया है। इससे उसे तेज बुखार भी है। वह अभी भी बेहोश है। इससे इलाज में लगी चिक्तिसकों की टीम की चिंता बढ़ गई है।
पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर की यात्रा कैंसिल करने जा रहे हैं तो ध्यान दें, रेलवे ने अगले 48 घंटे के लिए दी यह छूटभारतीय रेलवे ने अगले 48 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए कराए गए रिजर्वेशन को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए केवल लिपिकीय प्रभार लिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
नीरज और लवलीना ने रूस में हुए टूर्नामेंट में जड़ा गोल्डन पंच, भारत ने दो स्वर्ण सहित जीते छह पदकलवलीना बोरगोहेन और नीरज ने रूस में चल रहे मागोमेड सलाम उमाखानोव स्मृति अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता जबकि गौरव सोलंकी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में छह पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।