फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Umakhanov Memorial boxing tournament Lovlina Borgohain and Neeraj clinch gold

नीरज और लवलीना ने रूस में हुए टूर्नामेंट में जड़ा गोल्डन पंच, भारत ने दो स्वर्ण सहित जीते छह पदक

Sun, 04 Aug 2019 04:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 04 Aug 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
Umakhanov Memorial boxing tournament Lovlina Borgohain and Neeraj clinch gold
लवलीना/नीरज - फोटो : social media

लवलीना बोरगोहेन और नीरज ने रूस में चल रहे मागोमेड सलाम उमाखानोव स्मृति अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता जबकि गौरव सोलंकी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में छह पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी को मिडिलवेट (75 किलो) के सेमीफाइनल में रूस की अन्ना अनफिनोजिनोवा ने 3-2 से हराया। उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। गोविंद साहनी (49 किलो) और जानी (60 किलो) को भी कांस्य पदक मिले। गोविंद को रूस के कुर्बान बेरांबेकोव ने 4-1 से शिकस्त दी। जॉनी को रूस की नताल्या शादरिना ने इसी अंतर से हराया। लवलीना ने 69 किलो वर्ग में असुंता कैनफोरा को 3-2 से मात दी । इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने 57 किलोवर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन अलेसिया मेसियानो को 3-0 से मात दी । गौरव सोलंकी को उजबेकिस्तान के अब्दुलखाय शाराखमातोव ने 5-0 से हराया ।

विज्ञापन

कुश्ती के परिवार से निकली बॉक्सिंग की स्टार

Umakhanov Memorial boxing tournament Lovlina Borgohain and Neeraj clinch gold
नीरज फोगट - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के चरखी दादरी की नीरज एक कुश्ती परिवार से है। उनके बड़े भाई हितेश पहलवान रह चुके हैं लेकिन उन्हें घुटने में चोट लग गई। उसके बाद वह पिता का खेती में हाथ बंटाने लगे। नीरज की मुक्केबाजी की शुरुआत सुखद संयोग थी जब गांव में सेना के एक कोच आए थे और उन्होंने लड़कियों को मुक्केबाजी के लिए प्रेरित किया। हितेश ने बहन को खिलाड़ी बनाने में बड़ी मदद की। वह नीरज को भिवानी लेकर आया और कैप्टन हवा सिंह अकादमी में प्रवेश दिलाया। किराये का मकान लिया। बहन के खान-पान से लेकर ट्रेनिंग तक की देखभाल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed