फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   August 31 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 31 Aug 2019 06:39 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
August 31 big and important news all updates will get on amar ujala
Top 5 News of 31 August - फोटो : Amar Ujala
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


आज जारी होगी एनआरसी की अंतिम सूची, लाखों लोगों की धड़कनें बढ़ीं, हाई अलर्ट पर असम

1951 के बाद पहली बार असम में हो रही नागरिकता की पहचान का काम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। शनिवार को जारी होने वाली एनआरसी की अंतिम सूची को लेकर लाखों लोगों के दिल की धड़कन अपने भविष्य को लेकर बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के प्रधान सचिव का पद छोड़ने वाले नृपेंद्र बन सकते हैं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

धानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और विश्वसनीय नौकरशाहों में से एक नृपेंद्र मिश्र द्वारा शुक्रवार को अचानक प्रधान सचिव पद छोड़ने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1967 बैच के इस सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह को नई नियुक्ति के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में माहौल संभालने की जिम्मेदारी दे सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर


WIvsIND: विराट-मयंक का अर्धशतक, टीम इंडिया ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 264 रन बनाए

वेस्टइंडीज और भारत के बीच शुक्रवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत *27 और हनुमा विहारी *42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थ केयर अवॉर्ड: 29 चिकित्सकों को राज्यपाल आज करेंगी सम्मानित

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शनिवार शाम प्रदेश के विशिष्ट चिकित्सा सेवा कर्मियों को अमर उजाला एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स आरोग्यम से सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन आईएसबीटी के पास होटल सरोवर प्रीमियम में होगा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर  

घमासान के बाद सक्रिय हुईं सोनिया एक साथ तीन राज्यों के नेताओं से मिलीं, बदल सकती हैं प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा, मध्यप्रदेश और चुनावी राज्य दिल्ली में नए अध्यक्ष को लेकर मची घमासान के बाद कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जबरदस्त सक्रिय हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने तीनों राज्यों के नेताओं से बातचीत की। बताया जा रहा है कि  सोनिया तीनों राज्यों में जल्द फैसला कर देना चाहती हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed