फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs india 2nd test match live updates at icc world test championship

WIvsIND: विराट-मयंक का अर्धशतक, टीम इंडिया ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 264 रन बनाए

Sat, 31 Aug 2019 10:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
west indies vs india 2nd test match live updates at icc world test championship
विराट-मयंक - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज और भारत के बीच शुक्रवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत *27 और हनुमा विहारी *42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (13) के रूप में पहला झटका लगा। कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने राहुल को रहकीम कॉर्नवाल के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केएल राहुल के आउट होने के कुछ ही देर बाद टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा (6) के रूप में दूसरा झटका लगा। डेब्यू खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कॉर्नवाल ने पुजारा को ब्रूक्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पुजारा के आउट होने के बाद मंयक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 69 रन की साझेदारी हुई, लेकिन विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 40वें ओवर की पांचवी गेंद पर स्लिप में रहकीम कॉर्नवाल के हाथों एक आसान से कैच कराकर 55 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटाया। 

पंत और विहारी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया

चाय के बाद विराट और रहाणे भारतीय पारी को तीन विकेट पर 157 रन से आगे बढ़ाने के लिए क्रीज पर लौटे, लेकिन चाय के बाद पहला और पारी का 60वां ओवर लेकर आए तेज गेंदबाज केमार रोच ने ओवर की पांचवी गेंद पर अजिंक्य रहाणे को 24 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया। विराट और रहाणे के बीच 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
 
शुरुआती विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने पारी को बेहतरीन संभाला, पहले उन्होंने मंयक के साथ मिलकर पारी को आगे बढया, उसके बाद रहाणे के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की। अर्धशतक लगाने के बाद कोहली थोड़े से आक्रमक अंदाज में खलने की कोशिश कर रहे थे।

पारी के 72वें ओवर की पहली गेंद पर विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने विराट को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को पांचवा झटका दिया। विराट 76 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद से ऋषभ पंत और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे कप्तान जेसन होल्डर, जिन्होंने 20 ओवर में तीन विकेट चटकाए। केमार रोच और रहकीम कॉर्नवाल को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और दिग्गज फिरकी बॉलर रविचंद्रन अश्विन को एकबार फिर ड्रेसिंग रूम में ही बैठना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किया गया है। विंडीज की तरफ से रहकीम कॉर्नवाल का डेब्यू मैच है, जबकि शाई होप की जगह जहमार हैमिल्टन को टीम में शमिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

वेस्टइंडीज :
क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शमार ब्रूक्स, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, जहमार हैमिल्टन (विकेटकीपर), रहकीम कॉर्नवाल (डेब्यू), रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, शैनन गेब्रियल।

भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed