{"_id":"5d687ebe8ebc3e01307707af","slug":"august-30-big-and-important-news-all-updates-will-get-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Fri, 30 Aug 2019 07:11 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top 5 News of 30 August
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
चिदंबरम जेल में नहीं, चाहते हैं सीबीआई की कस्टडी में रहना, गिरफ्तारी से ये महिला खुश
पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 सितंबर तक सीबीआई कस्टडी में ही रखने का आग्रह किया है। चिदंबरम को फिर से सीबीआई रिमांड पर नहीं भेजा गया, तो उन्हें शुक्रवार को तिहाड़ जेल जाना पड़ेगा। चिदंबरम का कहना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेता तब तक वह कस्टडी में ही रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बाबर ने मस्जिद किसे समर्पित की थी, 500 साल बाद इसकी जांच करना ‘थोड़ा जटिल’ : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक हिंदू पक्षकार की उस मांग को ‘थोड़ा जटिल’ बताया जिसमें उसने करीब 500 साल बाद इस बात की न्यायिक स्क्रूटनी को कहा है कि क्या मुगल शासक बाबर ने अयोध्या में विवादास्पद ढांचे को अल्लाह को समर्पित किया था ताकि यह इस्लाम के सिद्धांतों के तहत वैध मस्जिद बन सके। अयोध्या मामले में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में 15वें दिन सुनवाई हुई।
पढ़ें पूरी खबर
चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा का कमरा सील, पिता ने जताई साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका
पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छत्रा के हॉस्टल रूम को पुलिस ने बुधवार देर शाम सील कर दिया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ के कुछ लोगों से पुलिस की झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने आखिर रूम को सील कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर
जिम्स में इलाज के लिए कटेगी 50 रुपये की पर्ची, तीन महीने के लिए होगी वैध
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सस्ते उपचार की आस में आने वाले मरीजों को झटका लगेगा। गवर्निंग बॉडी से लिखित में मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही एक रुपये की पर्ची अब 50 रुपये की हो जाएगी। एक पर्ची मरीज के लिए तीन महीने तक काम करेगी। शासन का अधिकारिक पत्र दो दिन पूर्व ही जिम्स प्रशासन को मिल गया है।
पढ़ें पूरी खबर
क्लीन स्वीप के इरादे से दूसरे टेस्ट में उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
शुक्रवार से भारत अपने वेस्टइंडीज दौरे का आखिरी मैच खेलने उतरेगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत अभी 1-0 से आगे है। विराट की अगुवाई वाली टीम दूसरा टेस्ट मैच भी जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं पहले टेस्ट में 318 रनों की बड़ी हार के बाद मेजबान टीम जोरदार वापसी के लिए बेताब होगी और सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
उर्मिला मातोंडकर ने धारा 370 हटाए जाने को बताया 'अमानवीय'
बॉलीवुड एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उर्मिला ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं।
पढ़ें पूरी खबर