फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   august 27 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 27 Aug 2019 06:50 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 27 Aug 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
august 27 big and important news all updates will get on amar ujala
फोटो : amar ujala - फोटो : amar ujala
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


भारत में बम धमाके कराना चाहती है आईएसआई, खुफिया विभाग ने किया अलर्ट

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में दिल्ली समेत भारत में किसी भी सूरत में आतंकी हमला करवाना चाहती है। आईएसआई ने आतंकी संगठनों, उनके स्लीपर सेल व सभी तंजीम को सख्त आदेश दिए हैं कि भारत में आतंकी गतिविधियां शुरू करते हुए बम धमाके किए जाएं। धमाके जम्मू-कश्मीर से बाहर करने हैं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

कश्मीर को लेकर भारतीय प्रेस परिषद के सुप्रीम कोर्ट जाने पर सदस्यों ने जताई आपत्ति, आज संयुक्त बैठक 

जम्मू कश्मीर में संचार सुविधा पर लगी पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामले में हस्तक्षेप संबंधी भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के कदम पर पीसीआई के कुछ सदस्यों की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई है। साथ ही इसको लेकर मीडिया संस्थाओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

आज से देशभर के जन औषधि केंद्रों पर सिर्फ एक रुपये में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन

सरकार ने अपने जन औषधि केंद्रों पर बिकने वाले सैनिटरी नैपकिन की कीमत घटाकर एक रुपये प्रति पैड करने की घोषणा की है। वर्तमान में इसका मूल्य ढाई रुपये है। सरकार ने महिला स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है।


पढ़ें पूरी खबर-

कश्मीर मामला: पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव से की बात


पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर लगभग हर देश से मदद मांगने की कोशिश कर रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा है, लेकिन अबतक उसे हर तरफ से नाकामी ही हाथ लगी है।

पढ़ें पूरी खबर-

हरियाणाः फार्मासिस्ट ने सामूहिक अवकाश एक दिन और बढ़ाया, व्यवस्था चरमराई

हरियाणा के आंदोलनरत फार्मासिस्ट ने अपना सामूहिक अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया है। मंगलवार को भी फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश लेकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। फार्मासिस्ट की हड़ताल के कारण अस्पतालों की व्यवस्था चरमराई हुई है। दवा न मिलने के कारण मरीज बेहाल हैं।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed