{"_id":"5d5b4db68ebc3e899b5604c0","slug":"august-20-big-and-important-news-all-updates-will-get-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Tue, 20 Aug 2019 07:02 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Top News
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर विध्वंस के बाद अब उत्तर भारत में बढ़ा बाढ़ का खतरा, दिखने लगा तबाही का मंजर
देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उत्तर भारत के राज्यों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले सप्ताहांत मूसलाधार बारिश से मची तबाही में 36 लोग मारे गए हैं और सैंकड़ों फंसे हुए हैं। उत्तर भारत के अन्य राज्य हरियाणा, पंजाब, जम्मू और दिल्ली में भी अब बाढ़ के हालात बन गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए आज अभियान की शुरुआत करेंगी वित्त मंत्री
अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेशव्यापी अभियान ‘कैंपेन फॉर जेनरेशन फॉर आइडियाज एंड कंसल्टेशन टिल ब्रांच लेवल’ चलाया जाएगा। मंगलवार को काशी से इसकी शुरुआत वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। वह होटल ताज में कैंपेन से जुड़े बिंदुओं पर आयकर, जीएसटी और कस्टम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्ली में आत्मघाती हमले की आशंका, सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं आतंकी
भले ही 15 अगस्त ठीक से निकल गया है और दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है, मगर दिल्ली में भी अभी भी आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है। आतंकी दिल्ली में वीआईपी जगहों पर आत्मघाती हमले के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
29 दिन बाद आज चांद की कक्षा में पहुंचेगा चंद्रयान-2, मिशन की होगी अग्निपरीक्षा
देश के दूसरे महत्वाकांक्षी चंद्रमिशन चंद्रयान-2 की मंगलवार को असली अग्निपरीक्षा है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण के 29 दिन बाद चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच प्रवेश करेगा। चंद्रयान-2 का चांद की कक्षा में प्रवेश करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।
पढ़ें पूरी खबर-
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात, सीमापार आतंकवाद पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच सीमापार से होने वाले आतंकवाद, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों को लेकर बात हुई। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्रशासित राज्य बनाने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार बातचीत हुई है।