फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi had a telephone conversation with US President Donald Trump

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात, सीमापार आतंकवाद पर हुई चर्चा

Tue, 20 Aug 2019 04:58 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 20 Aug 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi had a telephone conversation with US President Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच सीमापार से होने वाले आतंकवाद, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों को लेकर बात हुई।  जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्रशासित राज्य बनाने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि क्षेत्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर यहां कुछ नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा, शांति के प्रयासों में बड़ी बाधा है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


 

30 मिनट की बातचीत बेहद गर्मजोशी के साथ हुई जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हुई। पीएम मोदी ने आतंकरहित वातावरण बनाने पर जोर दिया साथ ही सीमापार से आतंकवाद का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। 



बता दें कि कश्मीर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया था। दोनों नेताओं के बीच करीब 12 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान ट्रंप ने इमरान को आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने को कहा था। 


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका की विदेश नीति मामलों के एक विशेषज्ञ रिचर्ड एन हास ने सलाह दी थी कि वह पाकिस्तान के प्रति किसी भी तरह के राजनीतिक झुकाव से सतर्क रहें। हास विदेश संबंधों की परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

पाकिस्तान से सतर्क रहने की सलाह देने के साथ-साथ हास ने ट्रंप को ये भी सुझाव दिया कि भारत के साथ दूरी बनाना नासमझी भरा कदम होगा। उन्होंने पिछले हफ्ते एक खत भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को रणनीतिक साझेदार बनाना नासमझी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed