फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   august 12 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 12 Aug 2019 07:12 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
august 12 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
नए कश्मीर की पहली ईद आज, मस्जिदों में नमाज के लिए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नए जम्मू-कश्मीर की पहली बकरीद आज है। इससे पहले यहां का माहौल तेजी से सामान्य हो रहा है। बकरीद से पहले बैंक, एटीएम और कई बाजार रविवार को भी खुले रहे। इस मौके पर नमाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को खाने-पीने समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए पाबंदियों में ढील दी है।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ से बिगड़े हालात, मृतकों की संख्या 168 तक पहुंची

बारिश और बाढ़ से केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु बुरी तरह प्रभावित हैं। इस आपदा में मृतकों की संख्या 168 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, वहीं केरल में 2.51 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


मैन वर्सेज वाइल्ड: अलग अंदाज में नजर आएंगे पीएम मोदी, 180 देशों में डिस्कवरी पर आज प्रसारित होगा शो

जीवटता की मिसाल कहे जाने वाले 'मैन वर्सेज वाइल्ड' फेम बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को देखने का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार रात नौ बजे पीएम मोदी डिस्कवरी के 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में बेयर ग्रिल्स के साथ कॉर्बेट पार्क के खतरनाक जंगल में साहस का परिचय देते नजर आएंगे।

पढ़ें पूरी खबर-

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर, वकील महेंद्र सिंह कोमा से बाहर, लेकिन हालत नाजुक 

उन्नाव दुष्कर्म मामले में घायल पीड़िता की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीड़िता कई वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में है। आईसीयू में पीड़िता को एंटीबॉयोटिक्स दवाओं की डोज भी दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द घाव भर सकें। वहीं, वकील महेंद्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि वह अब कोमा में नहीं हैं।

पढ़ें पूरी खबर-

दिल्ली में कल से तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, मानसून का येलो अलर्ट जारी

राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है। हालांकि, रविवार को लोग गर्मी और उमस के कारण बेहाल रहे। मंगलवार से शनिवार तक दिल्ली में मानसून का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed