{"_id":"5bc27499bdec22694a53b808","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-in-two-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चरणों में होगी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो चरणों में होगी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 28 अक्तूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 18 नवंबर को होगी। सभी को प्रवेश पत्र ई-मेल से भेज दिए गए हैं। जिन सेंटरों में अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।
विज्ञापन
इन सेंटरों पर 28 को परीक्षा
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, जम्मू, उधमपुर, गोंडा, फैजाबाद, सुल्तानपुर, रामपुर, अमरोहा, वाराणसी (दो पालियों में), गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, रोहतक, रेवाड़ी, हिसार, फरीदाबाद, धर्मशाला, चंबा और शिमला। बाकी जगह 18 नवंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थी अपने से एक कक्षा नीचे का राइटर ला सकेंगे। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
ई-मेल से हासिल करें प्रवेश पत्र
विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र ई-मेल पर भेज दिए गए हैं और वे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
विज्ञापन
...तो ऐसे निकालें प्रवेश पत्र
अगर आप अपने ई-मेल आईडी से प्रवेश नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 और अपना प्रवेश पत्र निकालें। इसके लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सिलेक्ट करके, प्रवेश पत्र हासिल करें।