{"_id":"581e1b874f1c1b6265435b69","slug":"atul-maheshwari-2-016-scholarship-examination-will-be-held-in-two-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 दो चरणों में होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 दो चरणों में होगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : Youtube Grab
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के पहले चरण की परीक्षा 13 नवंबर को और दूसरे चरण की परीक्षा 20 नबंवर को होगी। सभी को एडमिट कार्ड ई-मेल से भेज दिए गए हैं। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।
विज्ञापन
इन सेंटरों पर 13 को होगी परीक्षा
आगरा, इलाहाबाद, अमरोहा, आजमगढ़, बिजनौर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, फीरोजाबाद, गोंडा, हल्द्वानी, जालंधर, जम्मू, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रामपुर, रॉबर्ट गंज, सहारनपुर, उधमपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर। बाकी जगहों पर परीक्षा 20 को होगी।
विज्ञापन
भेज दिए गए हैं एडमिट कार्ड, मेल देखें
इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस बार एडमिट कार्ड ई-मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
विज्ञापन
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।