फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attorney General KK Venugopal said On Supreme Court controversy, dispute is continue

SC जज विवाद: अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल बोले- अभी नहीं सुलझा मसला, जल्द निकलेगा हल

Tue, 16 Jan 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Attorney General KK Venugopal said On Supreme Court controversy, dispute is continue
KK Venugopal

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से चार जजों के मतभेद के मामले पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया कि अभी यह विवाद सुलझा नहीं है। जजों के बीच मतभेद लगातार जारी है। 

विज्ञापन


हालांकि आपको बता दें कि सोमवार को उन्होंने कहा था कि कोर्ट में सब कुछ सही चल रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की जजों से मुलाकात के बाद अटॉर्नी जनरल ने भी विवाद खत्म होने का दावा किया था। वहीं काम पर वापस लौटे चारों जज समेत बाकियों के साथ चीफ जस्टिस ने चाय पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से जारी विवाद के थमने की खबर के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम मामलों की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच जजों की संवैधानिक पीठ का गठन किया है।हालांकि, इसमें सुप्रीम कोर्ट के चार सबसे वरिष्ठ जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ को शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की बार काउंसिल की ओर से आए बयान में कहा गया था कि जजों की ओर से छिड़ा विवाद सुलझ गया है। बार काउंसिल के चेयरमैन मनन मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जजों के बीच अब कोई विवाद नहीं है। मनन मिश्रा ने कहा था कि विवाद सुलझ चुका है, क्योंकि शीर्ष अदालत में सभी कोर्ट रूम में काम पहले की तरह हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed