{"_id":"63c83e3c0d59b37b596f913e","slug":"attacks-on-congress-rally-in-tripura-aicc-ajay-kumar-among-injured-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: चुनाव की घोषणा के कुछ देर बाद त्रिपुरा में कांग्रेस रैली पर हमला, 10 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: चुनाव की घोषणा के कुछ देर बाद त्रिपुरा में कांग्रेस रैली पर हमला, 10 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता घायल
Thu, 19 Jan 2023 12:15 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:15 AM IST
सार
कांग्रेस ने दावा किया कि बाइक रैली पर भाजपा के गुंडों ने पथराव किया। हमले में 15 नेता के साथ कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें यहां जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है, इसके कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस की रैली पर हमला करने की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि मजलिशपुर निर्वाचन क्षेत्र में रैली पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसमें कांग्रेस महासचिव अजय कुमार समेत पार्टी के 15 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि कांग्रेस की रैली पर पश्चिम त्रिपुरा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया और 10 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।
विज्ञापन
हमले को लेकर कांग्रेस ने दावा किया कि बाइक रैली पर भाजपा के गुंडों ने पथराव किया। हमले में 15 नेता के साथ कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें यहां जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) ने ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा कि रानीर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार स्थानों पर कांग्रेस की बाइक रैली पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला किया। दस कार्यकर्ता घायल हो गए और उनमें से दो को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अशांत क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी के साथ स्थिति नियंत्रण में है, उन्होंने कहा कि पुलिस के पास अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि भाजपा समर्थित गुंडों ने चार स्थानों पर सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में हमारी रैली पर हमला किया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।