फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on Tevatia, Police arrested 12 more suspects

तेवतिया पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 12 और संदिग्धों को उठाया

Mon, 15 Aug 2016 05:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद/मोदीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद/मोदीनगर Updated Mon, 15 Aug 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
Attack on Tevatia, Police arrested 12 more suspects
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 12 और लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 8 मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव से जबकि चार को मोदीनगर के निवाड़ी रोड से उठाया गया है। इनके पास से कुछ हथियार भी मिले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। अब इस मामले में कुल 18 लोग पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मनोज के एक करीबी रिश्तेदार के हिरासत में लेने के बाद मिली लीड के आधार पर की गई है। रविवार को दिनभर चर्चा रही कि मनोज और दिल्ली एनकाउंटर में मारे गए सुरेश दीवान के एक रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसने शूटर उपलब्ध कराए थे। हालांकि रात तक पुलिस अफसरों ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन

तेवतिया के ड्राइवर की भूमिका की जांच

Attack on Tevatia, Police arrested 12 more suspects
तेवतिया

पुलिस ने मनोज और शेखर के करीबी छह लोग पहले ही हिरासत में लिए हुए हैं। इसके अलावा तेवतिया के एक ड्राइवर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सोमवार या मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है। डीजीपी और एडीजी पूरे केस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आरोपियों और शूटरों की तलाश में पुलिस की नौ टीमें छह प्रदेशों में दबिश दे रही हैं, इसके अलावा एसटीएफ भी लगी हुई है।

पुलिस का फोकस फिलहाल पुरानी रंजिश पर ही है। साथ ही तेवतिया के दुश्मनों के कॉकटेल पर भी पुलिस निगाह बनाए हुए है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले कविनगर निवासी भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर बृहस्पतिवार को मुरादनगर के रावली रोड पर जानलेवा हमला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed