{"_id":"5b4f96134f1c1b07788b4af3","slug":"attack-on-policemen-six-bjp-leaders-arrested-in-modi-s-rally-in-medinipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदिनीपुर में मोदी की रैली के दौरान पुलिस वालों पर हमला, छह भाजपाई गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेदिनीपुर में मोदी की रैली के दौरान पुलिस वालों पर हमला, छह भाजपाई गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के मेदिनीपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की ओर जाने वाली सड़क पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस वालों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह घटना खड़गपुर चौरंगी क्रासिंग के पास हुई। मौके पर तैनात पुलिस वालों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने वाहनों को वहां पार्क करने के बाद पैदल ही रैली स्थल तक जाने को कहा। इससे नाराज भाजपाइयों ने पुलिस से कहासुनी शुरू कर दी जो बाद में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
इस घटना में 14 पुलिस वाले घायल हो गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि गिरफ्तार भाजपाइयों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इस घटना की जांच की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों पर हमला करने वालों का बचाव नहीं किया जा सकता।