फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on police station

थाने पर हमला कर पुलिस को पीटा, तोड़फोड़

Fri, 29 Jul 2016 04:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 29 Jul 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
attack on police station

सतवीर हत्याकांड में मेरठ के गांव रुकनपुर के एक दूधिया को हिरासत में लेने पर भड़के सैकड़ों लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह थाना भावनपुर पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ करते हुए जो पुलिसकर्मी सामने आया, उसे पीटा। हवालात का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। चार आरोपी थाने में ही दबोच लिए गए। 50 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र के रूकनपुर गांव निवासी तांगा चालक सतवीर प्रजापति की तीन दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सतवीर की पत्नी धनेश्वरी ने गांव के सुंदरपाल, कपिल, गफ्फार, निजाम और नईमुद्दीन समेत दस लोगों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों को पुलिस जेल नहीं भेज रही, इसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
विज्ञापन


एसएसपी का मानना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही कार्रवाई करेगी। इस बीच भावनपुर पुलिस ने बुधवार रात गांव के दूधिया फरमान को शक के आधार पर हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो सामने दिखा, उसे पीटा

attack on police station

बृहस्पतिवार सुबह पौने छह बजे फरमान को पुलिस द्वारा उठाने की सूचना मिली तो गांव के लोगों की बैठक हुई। उसके बाद काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली से थाने पहुंचे। उस समय कोई पुलिसकर्मी ब्रश कर रहा था तो कोई नहाने जा रहा था। भीड़ ने थाने में घुसते ही जो सामने दिखा, उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे थाने में अफरातफरी फैल गई। भीड़ ने थाने में भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

हवालात का ताला तोड़ने की कोशिश
हत्या के केस में नामजद पांच लोग हवालात में बंद है। भीड़ ने इन आरोपियों पर भी हमला करने की कोशिश की। हवालात का ताला तोड़ने का प्रयास किया। थाने में इस कदर अराजकता फैली कि पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दौड़ा लिया।

दरोगा का बैग उड़ाया
इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने थाने के दरोगा एमपी सिंह का बैग उड़ा लिया। ग्रामीणों ने कमरे में भी तोड़फोड़ कर दी। दिल के मरीज दरोगा ने बताया कि बैग में उनकी दवाईयां, पास बुक और कीमती कागज थे।

थाने पर नहीं थे एसओ

attack on police station

थाने में मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान एसओ मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद एक घंटे बाद एसओ थाने पहुंचे। तब जाकर ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर उन्हें  खदेड़ा गया। बाद में एसपी देहात और सीओ सदर देहात भी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान मौके से रूकनपुर निवासी विजय पाल सिंह, सुशील, राजू और असलम को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर हमला बोलने वालों में जुबेर, दीपक, विजयपाल, जुनेज, गुड्डू, यूसुफ, राजबीर, शमशेर, फिरोज, अमजद, शुभम, अंकित, निसार, पिंटू, मोती, पवन, गुरवचन सहित पचास लोगों के खिलाफ नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed