फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on Congress: When Scindia said in Rajya Sabha - Dont open my mouth, recovery of 100 crores was happening in Mumbai itself

कांग्रेस पर वार : जब राज्यसभा में सिंधिया बोले-मेरा मुंह मत खुलवाओ, मुंबई में हो रही थी 100 करोड़ की वसूली

Wed, 24 Mar 2021 08:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 08:46 PM IST
सार

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में एक बार पुन: कांग्रेस को धो डाला। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों का जमकर बचाव किया। मुंबई के घटनाक्रम से लेकर निजीकरण, पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि और एलआईसी के आईपीओ तक को लेकर केंद्र सरकार के पक्ष में राय रखी। 

विज्ञापन
attack on Congress: When Scindia said in Rajya Sabha - Dont open my mouth, recovery of 100 crores was happening in Mumbai itself
राज्यसभा में सिंधिया ने दिखाए तेवर - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान सिंधिया अपनी बात रख रहे थे। तभी विपक्ष के सदस्यों ने उन्हें टोका और 15-15 लाख रुपये देने के भाजपा के वादे का जिक्र किया। इस पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने कहा- 'मेरा मुंह मत खुलवाना, 15 लाख रुपये की बात करेंगे तो मैं महाराष्ट्र की बात करूंगा। पिछले तीन-चार दिनों में जो रिपोर्ट आ रही है... पहले 100 करोड़ रुपये का हिसाब दें। ये तो सिर्फ मुंबई शहर का है।'

विज्ञापन


जी-23 की पीड़ा नहीं समझ सकी तो लोगों की पीड़ा क्या समझेगी
सिंधिया यहीं नहीं रुके उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण को लेकर सरकार की आलोचना कर रही पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने ही 2007 में विनिवेश को बढ़ावा देने की बात की थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संकट का असर सभी लोगों पर पड़ा है, लेकिन कांग्रेस का काम सिर्फ विरोध करना है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी ‘जी-23’ के लोगों की पीड़ा को नहीं समझ पाई तो देश के लोगों की पीड़ा क्या समझेगी।
विज्ञापन

बोले- कांग्रेस ने शुरू किया निजीकरण
सिंधिया ने उच्च सदन में वित्त विधेयक, 2021 पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए दावा किया कि 2007 में तत्कालीन संप्रग सरकार ने विनिवेश को विभिन्न सरकारी उपक्रमों में निजीकरण को बढ़ावा देने की बात की थी। उन्होंने दावा किया कि 1991-96 और 2004-14 के दौरान कांग्रेस नीत सरकारों ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों का विनिवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





आपके अधूरे सपने पूरे कर रही मोदी सरकार
विपक्षी सदस्यों की टोकाटोकी के बीच सिंधिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आपके अधूरे सपने को ही पूरा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार कोरोना आपदा को विकास का अवसर बनाने के लिए काम कर रही है लेकिन विपक्ष आपदा में राजनीति पर जोर दे रही है।
पेट्रोलियम की कीमतों पर भी विपक्ष को घेरा
भाजपा नेता सिंधिया ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर होने वाला खर्च निकालने के बाद मिलने वाली राशि में 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य का होता था और शेष 60 प्रतिशत राशि में भी 42 प्रतिशत राज्यों को मिलता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में केंद्र को 36 प्रतिशत राशि ही मिलती है।

जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर...
तीखे अंदाज में सिंधिया ने कहा कि महाराष्ट्र में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने शासित राज्यों में कदम उठाने चाहिए। इस दौरान टोके जाने पर उन्होंने कहा,'मैं इतना कहना चाहता हूं, जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।'
एलआईसी के आईपीओ का बचाव
उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का जिक्र करते हुए कहा कि उसका ‘आईपीओ’ आने से निजी पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा और नियंत्रण सरकार के पास ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार एलआईसी में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने पर जोर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलआईसी में पैसा जमा कराने वाले खाताधारकों की राशि सुरक्षित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed