{"_id":"6294e0c7866b987ec30a6776","slug":"attack-on-assam-police-station-accused-dies-in-accident-while-escaping-from-custody-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पुलिस थाने पर हमला: हिरासत से भागते वक्त हादसे में आरोपी की मौत, जानें क्या है मामला? ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम पुलिस थाने पर हमला: हिरासत से भागते वक्त हादसे में आरोपी की मौत, जानें क्या है मामला?
Mon, 30 May 2022 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 30 May 2022 08:50 PM IST
सार
आशिकुल इस्लाम को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। डोले के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के घर से दो पिस्तौल, गोला बारूद और एक लाल टी-शर्ट बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के नगांव जिले में भीड़ को थाने में हिंसा के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी की सोमवार सुबह कथित रूप से पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हिरासत से भागते वक्त पुलिस के काफिले में शामिल एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, आशिकुल इस्लाम पुलिस दल के साथ जाते वक्त काफिले में शामिल एक वाहन की टक्कर से वह उस समय घायल हो गया, जब वह हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। नगांव जिले की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने मीडिया से कहा कि आरोपी को नगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लीना के मुताबिक, घटना में एक उप-निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
आशिकुल इस्लाम को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। डोले के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के घर से दो पिस्तौल, गोला बारूद और एक लाल टी-शर्ट बरामद की है। कथित तौर पर यह वही टीशर्ट है, जिसे आशिकुल इस्लाम 21 मई को पुलिस थाने पर भीड़ के हमले से संबंधित वीडियो में पहने नजर आ रहा था।
विज्ञापन