फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attachment of property of munir ahmed

एनआईए अफसर तंजील के हत्यारोपी मुनीर के घर की कुर्की

Sun, 01 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 May 2016 01:03 AM IST
सार

  • कुर्की के दौरान सहसपुर में भारी पुलिस बल तैनात
  • तंजील हत्याकांड में वांछित मुनीर पर 50 हजार का इनाम
  • मुनीर के साथी के घर की भी होगी कुर्की

विज्ञापन
attachment of property of munir ahmed
मुनीर - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड में इनामी मुनीर अहमद के घर पुलिस ने शनिवार को संपत्ति कुर्क कर ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर के दरवाजे और खिड़की तक उखाड़ डाले। कुर्की का सारा सामान थाने में जमा करा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर कुर्की के दौरान सहसपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया था।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह की अगुवाई में सुबह करीब दस बजे दो सीओ व सात थानों की पुलिस ने सहसपुर पहुंचकर मुनीर के घर को घेर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुनीर के घर के सारे सामान को जब्त कर लिया। कुर्की कार्रवाई करीब छह घंटे तक चली। कुर्की के बाद मुनीर के घर का सारा सामान स्योहारा थाने में रखा गया है।
विज्ञापन


एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक मुनीर की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। तंजील व उनकी पत्नी फुरजाना की हत्या में वांछित मुनीर पर 50 हजार का इनाम है। एसपी ने मुनीर पर दो लाख का इनाम करने की संस्तुति भी कर रखी है। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने 25 अप्रैल को मुनीर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुनीर के बाद जिला अंबेडकर नगर के टांडा निवासी मुनीर के साथी सऊद के घर की कुर्की भी करेगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि तंजील हत्याकांड में सऊद मुनीर के साथ नहीं था। लेकिन धामपुर के पीएनबी के कैश वैन से हुई 91 लाख की लूट में मुनीर और सऊद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed