फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ATS not found any connection between Dawood and Khadse

एटीएस को नहीं मिला खड़से-दाऊद के बीच कनेक्शन, दी क्लीन चिट

Sat, 11 Jun 2016 03:56 PM IST
अश्विन अघोर/बीबीसी
अश्विन अघोर/बीबीसी Updated Sat, 11 Jun 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
ATS not found any connection between Dawood and Khadse
पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से

मुंबई एटीएस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि उनके मोबाइल पर पिछले एक महीने में कोई अंतरराष्ट्रीय कॉल न आया और न ही रिसीव किया गया। एटीएस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से खड़से के संबंध होने के आरोपों की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


जलगांव के रहने वाले एथिकल हैकर मनीष भंगाले ने पाकिस्तान टेलिकॉम विभाग में सेंध मारकर दावा किया था कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के कराची स्थित घर से खड़से के मोबाइल फोन पर कई बार काल किए गए। इसके बाद चौतरफी आलोचना के बीच उन्हें महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। लेकिन करीब एक महीने तक इस मामले की जाँच करने के बाद एटीएस ने खड़से को इस मामले में क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन


मुंबई एटीएस प्रमुख जॉइंट पुलिस कमिशनर अतुलचंद्र कुलकर्णी ने बताया कि खड़से के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड की जाँच में यह सामने आया है कि इस नंबर पर न कभी अंतरराष्ट्रीय कॉल आया न किया गया। एटीएस ने खड़से को कुछ हद तक राहत दी है। हालांकि उन पर लगे बाकी आरोपों की अभी जाँच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed