{"_id":"575be2a94f1c1baf029c6494","slug":"ats-not-found-any-connection-between-dawood-and-khadse","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस को नहीं मिला खड़से-दाऊद के बीच कनेक्शन, दी क्लीन चिट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एटीएस को नहीं मिला खड़से-दाऊद के बीच कनेक्शन, दी क्लीन चिट
अश्विन अघोर/बीबीसी
Updated Sat, 11 Jun 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई एटीएस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि उनके मोबाइल पर पिछले एक महीने में कोई अंतरराष्ट्रीय कॉल न आया और न ही रिसीव किया गया। एटीएस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से खड़से के संबंध होने के आरोपों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
जलगांव के रहने वाले एथिकल हैकर मनीष भंगाले ने पाकिस्तान टेलिकॉम विभाग में सेंध मारकर दावा किया था कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के कराची स्थित घर से खड़से के मोबाइल फोन पर कई बार काल किए गए। इसके बाद चौतरफी आलोचना के बीच उन्हें महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। लेकिन करीब एक महीने तक इस मामले की जाँच करने के बाद एटीएस ने खड़से को इस मामले में क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन
मुंबई एटीएस प्रमुख जॉइंट पुलिस कमिशनर अतुलचंद्र कुलकर्णी ने बताया कि खड़से के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड की जाँच में यह सामने आया है कि इस नंबर पर न कभी अंतरराष्ट्रीय कॉल आया न किया गया। एटीएस ने खड़से को कुछ हद तक राहत दी है। हालांकि उन पर लगे बाकी आरोपों की अभी जाँच चल रही है।
विज्ञापन