फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ATS gave clean chit to Eknath Khadse

दाऊद से कनेक्शन पर एसीबी के बाद एटीएस से भी दी खडसे को क्लीनचिट

Tue, 19 Jul 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 19 Jul 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
ATS gave clean chit to Eknath Khadse
एकनाथ खड़से - फोटो : फोटो- ट्विटर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कनेक्शन में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) से क्लीन चिट मिल गई है। एटीएस की रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने दाऊद से खडसे की बातचीत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग खारिज कर दी है। इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 30 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में उन्हें क्लीन चिट दी थी। दो दिन के भीतर खडसे के लिए दोहरी राहत की खबर है।

विज्ञापन


सोमवार को एटीएस ने अपनी जांच रिपोर्ट बांबे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नरेश पाटिल और न्यायमूर्ति प्रकाश नाईक की खंडपीठ के सामने पेश की, जिसमें कहा गया है कि माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से एकनाथ खडसे के बीच किसी भी तरह की बातचीत के दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

एटीएस अपनी जांच रिपोर्ट साइबर सेल को भी सौंपेगी

ATS gave clean chit to Eknath Khadse

​एटीएस की ओर से खंडपीठ को आश्वस्त किया गया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और एटीएस अपनी जांच रिपोर्ट साइबर सेल को भी सौंपेगी। दूसरी ओर यह भी आरोप लगाया गया कि याचिकाकर्ता हमें जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। सूबे के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे पर आरोप लगा था कि उनके मोबाइल फोन पर दाऊद के कराची स्थित घर से फोन आते हैं।

खडसे के गृह जिला जलगांव के मनीष भोगले ने पाकिस्तानी टेलिफोन डॉटा हैक कर इसका खुलासा किया था। उसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई थी। मनीष भोगले ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सोमवार को इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता के वकील संदेश सावंत ने कहा कि पुलिस ने अब तक इस मामले में शिकायत तक दर्ज नहीं की है। जांच निष्पक्षता से नहीं हो रही है। याचिकाकर्ता को धमकियां मिल रही हैं। इसलिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। वहीं, सरकारी वकील नितिन प्रधान नें अदालत को बताया कि इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की साइबर सेल कर रही है। यदि जांच के दौरान कोई सबूत मिलता है तो मामले में शिकायत भी दर्ज की जाएगी।

हमें खुशी है कि सच सामने आया- एकनाथ खडसे

ATS gave clean chit to Eknath Khadse

दोनों पक्षों को सुनने के बाद खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा रखे। खंडपीठ ने प्रधान की दलीलों को रिकार्ड में लेकर याचिकाकर्ता के सुरक्षा पहलू पर विचार करने को कहा।

इससे पहले खडसे के कथित पीए गजानन पाटिल को एसीबी ने 30 करोड़ की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी खडसे आरोप के घेरे में थे। उसके बाद पुणे में जमीन घोटाले का नया मामला सामने आया था। इसके चलते खडसे को मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था। फिलहाल, एसीबी और एटीएस की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश होने के बाद खडसे को फिलहाल, आरोप से मुक्ति मिलती दिखाई दे रही है।

"हाईकोर्ट में पेश एटीएस की जांच रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम से बातचीत का कोई तथ्य नहीं मिला है। हमें खुशी है कि सच सामने आया।"
- एकनाथ खडसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed