{"_id":"571f4c1d4f1c1b7827a9156b","slug":"ats-arrest-a-terrorist-of-indian-mujahideen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने पकड़ा इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी, 2011 के मुंबई हमलों में था शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एटीएस ने पकड़ा इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी, 2011 के मुंबई हमलों में था शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी को एटीएस ने पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मंगलवार को इंडियन मुजाहिदीन के एक आतंकी जैन उल अबेदिन को मुंबई हवाई अड्डे से पकड़ लिया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को काफी समय से जैन उल अबेदिन की तलाश थी। 13 जुलाई 2011 को हुए मुंबई धमाकों में भी जैन उल अबेदिन की भूमिका थी।
विज्ञापन
इस आतंकी के पकड़े जाने से मुंबई धमाके के केस को काफी मजबूती मिली है। इस धमाके को लेकर आखिरी गिरफ्तारी जुलाई 2014 में अब्दुल मतीन फक्की की हुई थी। अब आशा की जा रही है कि मुंबई धमाके के इस केस में नए खुलासे हो सकेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 2011 में 13 जुलाई को शाम 6.54 बजे और 7.06 बजे मुंबई धमाकों से गूंज गया था। यह धमाके जवेरी बाजार के ओपरा हाउस और दादर पश्चिम में हुए थे। इन धमाकों में करीब 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 130 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन