फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atrocities on dalits continue to happen, but they do not get justice Mayawati

भाजपा पर हमलावर हुईं माया, कहा- गोरक्षा के नाम पर दलितों और मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना

Thu, 21 Jul 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
Atrocities on dalits continue to happen, but they do not get justice Mayawati
- फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों देश के विभिन्न भागों में दलितों पर हुए अत्याचार की हाल घटनाओं पर राज्यसभा में अल्पकालिक चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद ने मायावती ने कहा कि हर कोई दलितों पर हुए अत्याचार की बात करता है लेकिन व्यावहारिक रूप से कुछ भी नहीं करता।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर को पार्टी से निकालना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि भले ही संविधान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने रूप प्रदान किया हो लेकिन अब भी दलितों को उनके सारे अधिकार नहीं मिले हैं। दलितों के हालात पर मायावती ने कहा कि संविधान तो लागू हो गया लेकिन इसे लागू करने वाले मनुवादी लोग है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सरकार में रही लेकिन बावजूद इसके देश में दलितों पर अत्याचार और भेदभाव जारी रहा। मायावती ने कहा कि दलितों के खिलाफ अत्याचार अब भी जारी है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिलात इसलिए वो दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के उना में हुई घटना पर मायावती ने कहा कि दलितों के लिए न्याय की बात भूल जाइए, यहां तक कि उनकी एफआईआर भी नहीं दर्ज की जाती जिसका ताजा उदाहरण है उना है। मायावती यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गोरक्षा के नाम पर पहले मुसलमानों और अब दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed