फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ATM pin change Withdraw all Savings

ATM कार्ड बदलकर उड़ाई जीवनभर की जमा-पूंजी, 71 ट्रांजेक्शन से 7.42 लाख निकाले

Mon, 11 Dec 2017 03:32 AM IST
शुजात आलम / नई दिल्ली
शुजात आलम / नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 03:32 AM IST
विज्ञापन
ATM pin change Withdraw all Savings
एटीएम
एटीएम के भीतर कोई आपकी मदद का प्रस्ताव दे तो सावधान हो जाएं। ऐसा न हो कि वह कोई ठग हो। 61 साल के माईचंद के साथ ऐसा ही हुआ। बदमाशों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इन दिनों उनका मोबाइल फोन भी खराब था। बदमाशों ने करीब 35 दिन में 71 ट्रांजेक्शन के जरिये खाते से 7.42 लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित को वारदात का पता चला तो बदमाश खाता खाली कर चुके थे। माईचंद वर्ष 2017 में ही सरकारी नौकरी से बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिटायर हुए हैं। ज्योति नगर पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, माईचंद परिवार के साथ सी-2/18, गली नंबर-2, मीत नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे मनोज व राहुल हैं। रिटायरमेंट के बाद माईचंद के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में करीब 7.50 लाख रुपये आए थे। गत 30 सितंबर को माईचंद ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान कुछ दिक्कत आई दो युवकों ने मदद के बहाने उनके रुपये निकालकर दे दिए।
विज्ञापन


पढ़ें- ऑनलाइन वीडियो देख बन बैठा ATM कार्ड लुटेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। सात नवंबर को माईचंद कार्ड लेकर रुपये निकालने एटीएम पहुंचे तो रुपये नहीं निकले। बैंक जाने पर उन्हें एटीएम कार्ड बदले जाने का पता चला। माईचंद के मुताबिक, उनका मोबाइल फोन खराब था। इस कारण उनके पास कोई एसएमएस भी नहीं आ पाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed