पांच दशक से एटीएम का इस्तेमाल, जानें शुरुआत से अब तक क्या-क्या आए बदलाव
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
आप पैसा निकालने के लिए एटीएम जैसी जिस आसान सी मशीन का इस्तेमाल करते हैं, क्या आप जानते हैं कि उसका आविष्कार कब हुआ था? एटीएम यानि कि ऑटोमैटेड टेलर मशीन को बैंकिंग सेक्टर का क्रांतिकारी बदलाव माना जाता है? सबसे पहली बार एटीएम का उपयोग लंदन में किया गया था।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
आप पैसा निकालने के लिए एटीएम जैसी जिस आसान सी मशीन का इस्तेमाल करते हैं, क्या आप जानते हैं कि उसका आविष्कार कब हुआ था? एटीएम यानि कि ऑटोमैटेड टेलर मशीन को बैंकिंग सेक्टर का क्रांतिकारी बदलाव माना जाता है? सबसे पहली बार एटीएम का उपयोग लंदन में किया गया था।
हालांकि तथ्य तो यह भी कहते हैं कि आधुनिक एटीएम का इस्तेमाल सबसे पहले अमेरिका में साल 1969 में शुरू हुआ था। लेकिन साल 1967 में लंदन के बारक्लेज बैंक की एक शाखा में एटीएम लगाया जा चुका था। एटीएम की शुरुआत से लेकर अब तक मशीन में कई बदलाव किए जा चुके हैं, क्या हैं वो बदलाव आइए जानते हैं...
शुरुआती दौर में ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया
इस कागज को कार्बन-14 से चिन्हित किया जाता था, ताकि मशीन इसे पढ़ सके। इसी चिह्न में कागज की सुरक्षा भी निहित होती थी, बाद में इस कागज को छह अंकों के एक पिन नंबर में बदल दिया। लंदन में शुरू किए गए एटीएम का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया जाता था।
कार्ड को उपयोग में लाया गया
खास कोड डालकर एटीएम से निकाले जाते थे पैसे
इस कार्ड की खासियत यह थी कि जब ग्राहक एक खास कोड के कार्ड को एटीएम मशीन में डालता था, तो उसमें से एक बार में एक निश्चित राशि ही निकलती थी। ऐसा कहा जाता है कि इस मशीन को विकसित करना आसान काम नहीं था, इसके लिए बहुत मेहनत और शोध किया गया था।
माइक्रोप्रोसेसर आधारित मशीन
इस मशीन में ग्राहक एक कोड डालता था, जिसे मशीन एक दूसरे कोड में बदलती थी और जो टेलर के पास जाता था। इसी के साथ मशीन ग्राहक के अकाउंट नंबर को भी जान लेती थी, यही प्रक्रिया आधुनिक समय के एटीएम में काम करती है।
1979 में बैंकों के एटीएम का समन्वय
1987 में भारत में एटीएम की शुरुआत
एचएसबीसी बैंक ने भारत में एटीएम की शुरुआत की थी, यह एक विदेशी बैंक है और इसी बैंक ने साल 1987 में पहली बार भारत में एटीएम लगाया थी। हालांकि मौजूदा समय में देश में दो लाख 38 हजार के करीब एटीएम हैं।