{"_id":"589ef1eb4f1c1b2938378e1d","slug":"atique-ahmed-arrested-by-naini-police-after-high-court-intervention","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस हरकत में, गिरफ्तार किए गए सपा के बाहुबली नेता अतीक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस हरकत में, गिरफ्तार किए गए सपा के बाहुबली नेता अतीक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
अतीक (फाइल फोटो)
हाईकोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार पुलिस ने समाजवादी पार्टी के बाहुलबली नेता अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। अहमद नैनी की शियाट्स डीम्ड यूनिर्वसिटी के मारपीट मामले में आरोपी हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी और पुलिस को 48 घंटे का वक्त दिया था। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बता दें कि अतीक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इस मामले में सरेंडर अर्जी भी दाखिल की थी। जिसे हाईकोर्ट ने अस्वीकार करते हुए संबंधित मैजिस्ट्रेट को जमानत नहीं देने का कहा। तभी अतीक का जेल जाना तय हो गया था। अतीक पर आरोप है कि उसने गुर्गों के साथ मिलकर 14 दिसंबर को शियाट्स डीम्ड यूनिर्वसिटी में मारपीट की और पीआरओ को केस वापस लेने की धमकी दी।