फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   atiq murder case sanjay raut kapil sibal reaction target yogi adityanath government

Atiq Murder: संजय राउत ने योगीराज में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जानें अतीक की हत्या पर क्या बोले नेता?

Sun, 16 Apr 2023 01:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक युवा लड़के, जिसकी उम्र 19 साल थी, वह कैसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है? 

विज्ञापन
atiq murder case sanjay raut kapil sibal reaction target yogi adityanath government
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

गैंगस्टर  अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। विभिन्न राजनेता भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक हत्या हुई और धारा 144 लगा दी गई है। यह सरकार ने किया है। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में यह घटना हुई, जिसके चलते यह गंभीर मामला है। इससे कानून व्यवस्था पर भी  बड़े सवाल खड़े होते हैं। 
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने जताई चिंता
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'एक युवा लड़के, जिसकी उम्र 19 साल थी, वह कैसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है? अगर आप उसे पकड़ना चाहते थे तो उसके पैरों पर गोली मारी जा सकती थी और उसके बाद उसे सजा दी जा सकती थी। आप उसे मारना क्यों चाहते थे?' 
विज्ञापन

 

अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या में क्या सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए? इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि 'मैं ऐसी उम्मीद तो करता हूं, ना सिर्फ ये बल्कि न्याय की पूरी प्रक्रिया जैसे किसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए, कितने दिनों तक उसे जेल में रखना चाहिए, इसकी लिए सुप्रीम कोर्ट के नियम हैं लेकिन इन्हें सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।'





बता दें कि शनिवार रात प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जा रही थी, इस दौरान पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक  और अशरफ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, इसी बीच तीन हमलावरों ने पुलिस का घेरा तोड़कर अतीक और अशरफ के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed