{"_id":"67e95ff1e65cbe6c53024a74","slug":"at-least-twoinjured-in-pellet-firing-by-bsf-personnel-in-south-salmara-mankachar-district-of-assam-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: बीएसएफ जवानों पर तस्करों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: बीएसएफ जवानों पर तस्करों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में दो घायल
Sun, 30 Mar 2025 08:45 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:45 PM IST
सार
शनिवार को असम के सालमारा-मनकाचर जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने बीएसएफ कर्मियों को निशाना बनाया। ये हमला क्षेत्र में बीएसएफ के एंटी-तस्करी अभियानों के खिलाफ प्रतिक्रिया के तौर पर किया गया था।
विज्ञापन
बीएसएफ (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम के दक्षिण सालमारा-मनकाचर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को निशाना बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया था। हमले के जवाब में बीएसएफ जवानों ने छर्रे वाली फायरिंग की। जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए।
बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार को दीवानेरालगा गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बीएसएफ कर्मियों को निशाना बनाया। ये हमला क्षेत्र में बीएसएफ के एंटी-तस्करी अभियानों के खिलाफ प्रतिक्रिया के तौर पर किया गया था। तस्करों के एक गिरोह ने सुरक्षा बलों पर हमला किया ताकि कड़ी कार्रवाई को रोका जा सके।
बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि जवानों ने असाधारण सतर्कता के साथ, अत्यधिक संयम बरतते हुए आत्मरक्षा में कार्रवाई की और न्यूनतम नुकसान सुनिश्चित किया। उन्होंने आगे कहा, बीएसएफ ने नियंत्रित प्रतिक्रिया दी, फिर भी दो हमलावरों को आत्मरक्षा में गैर-घातक फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से चोटें आईं हैं। यह हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए एक आवश्यक कदम था।
विज्ञापन
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह छर्रे वाली फायरिंग थी, जिसका उद्देश्य भीड़ को जवानों पर हमला करने से रोकना था। बीएसएफ ने हमलावरों में से आठ लोगों की पहचान कर ली है और इस हमले के बाद स्थानीय पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।