{"_id":"6aad1398c10bb62a53096ecc","slug":"nandigram-bypoll-2026-mamata-faction-candidate-sanchita-dey-pradhan-meets-suvendu-adhikari-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, पहले शुभेंदु से की थी मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, पहले शुभेंदु से की थी मुलाकात
Fri, 18 Sep 2026 04:04 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:04 PM IST
सार
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला हो गया। उनकी प्रत्याशी संचिता डे प्रधान अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले उन्होंने सीएम शुभेंदु से मुलाकात की थी। यह घटनाक्रम टीएमसी के दो गुटों के विवाद और चुनाव आयोग के नाम-चिह्न संबंधी अंतरिम आदेश के बीच हुआ है। भाजपा ने यहां हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते है...
विज्ञापन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला हो गया। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। दोनों के बीच कोलकाता में बैठक हुई। संचिता शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शुभेंदु से मिलीं और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद उनके नामांकन वापस लेने की बात सामने आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक: एफसीआरए संशोधन विधेयक पर मंथन शुरू, शीतकालीन सत्र में आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
संचिता ने शुभेंदु से मुलाकात के बाद नामांकन क्यों वापस लिया?
संचिता डे प्रधान ने कुछ दिन पहले अखिल गिरि के साथ नंदीग्राम से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। उस समय उन्होंने मुश्किल समय में पार्टी का साथ नहीं छोड़ने का संदेश भी दिया था। शुक्रवार को वह अचानक शुभेंदु अधिकारी के घर पहुंचीं। मुलाकात के कारण को लेकर चर्चा शुरू हुई और बाद में पता चला कि उन्होंने उपचुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक: एफसीआरए संशोधन विधेयक पर मंथन शुरू, शीतकालीन सत्र में आएगी रिपोर्ट