फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   astrologers advice Bengaluru man to steals, reached jail

परेशानी से बचने के लिए ज्योतिष से मांगा उपाय, पहुंच गया जेल

Fri, 13 Oct 2017 11:56 AM IST
इमरान कुरैशी
इमरान कुरैशी Updated Fri, 13 Oct 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
astrologers advice Bengaluru man to steals, reached jail
- फोटो : BBC

अमीर बनने की चाहत में ज्योतिष के पास कई लोग जाते हैं। लेकिन उनके बताए रास्ते पर चल कर कोई सलाखों के पीछे भी जा सकता। सुनने में अजीब है पर बंगलूरू में ऐसा ही हुआ। सुनहरे भविष्य की चाहत लिए बंगलूरू के दामोदरण ज्योतिष कृष्ण राजू के पास पहुंचे। 

विज्ञापन


दामोदरण 42 साल के हैं और जीवन में व्यक्तिगत दिक्कतों से काफी परेशान चल रहे थे। साथ ही दामोदरण को अमीर बनने की भी ख्वाहिश थी। जल्द अमीर बनने के लिए वो ज्योतिष कृष्ण राजू के पास गए थे। ज्योतिष ने उनकी परेशानी सुनकर उनको एक उपाय सुझाया।
विज्ञापन


ज्योतिष की सलाह
ज्योतिष कृष्ण राजू ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक समान चोरी करने का कथित तौर पर सुझाव दिया और कहा कि ऐसा करने से भविष्य में उनको हर तरह की परेशानी से निजात मिल जाएगी। इतना ही नहीं, सुझाव के साथ कृष्ण राजू ने दामोदरण को कथित तौर पर ये भी बताया कि कहां से और कौन से इलेक्ट्रॉनिक समान चुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पहले मासूम को बाइक पर बिठाकर पार्क लाए फिर करने लगे थे 'गंदा काम'

दामोदरण जिस कंपनी में काम करता था वो बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी को कम्प्यूटर सप्लाई का काम करती थी। कृष्णराजू ने दामोदरण को कथित तौर पर ये सलाह दी वो अपनी ही कंपनी से कम्प्यूटर मॉनिटर चुरा सकता है। और इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

दामोदरण का भरोसा

astrologers advice Bengaluru man to steals, reached jail

दरअसल पिछले कुछ दिनों में ज्योतिष कृष्णराजू ने दामोदरण को निजी जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए जितनी भी सलाह दी थी, उन सबसे से दामोदरण के जीवन में काफी फर्क पड़ा था। और इसलिए दामोदरण का विश्वास ज्योतिष कृष्ण राजू पर बढ़ गया था।

दामोदरण ने ही ज्योतिष कृष्ण राजू को बातों बातों में बताया था कि अगस्त के महीने में उनके ऑफिस में दूसरी मल्टी नेशनल कंपनी में देने के लिए 1000 कम्प्यूटर की खेप आ रही है। इसलिए भी ज्योतिष ने दामोदरण को कथित रूप से ऐसी सलाह दी। बस फिर क्या था, दामोदरण ने कुछ भी सोचे बिना ज्योतिष की बात पर अमल कर लिया।

बेंगलुरु पुलिस
इस काम में उसने अपने साले की भी मदद ली। कम्प्यूटर से भरे ट्रक को बेंगलुरु पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया और सारा माल दूसरी ट्रक में भर लिया। दक्षिण बेंगलुरु के डीसीपी एसडी चरणप्पा ने बताया, "चोरी के बाद में ट्रक को दामोदरण ने ज्योतिष के दोस्त के घर पर छिपा दिया। बाद में दोनों ने मिल कर सभी कंप्यूटर बेच दिए। इससे जो पैसे मिले उसमें ज्योतिष कृष्ण राजू ने भी अपना हिस्सा लिया।"

डीसीपी ने कहा, "पूरे मामले का पता तब चला जब कंपनी ने कंप्यूटर मॉनिटर से भरे ट्रक के गायब होने पर उस ट्रक की खोज शुरू की।" पुलिस को दामोदरण के पास से दस लाख रुपए नक़द मिले। साथ ही अलग अलग व्यापारियों को बेचे 671 मॉनिटर भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed