फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asteroid-2025 OZ passed very close to Earth safely, scientists breathed a sigh of relief

खगोलीय घटना: एस्टेरॉयड-2025 ओजेड पृथ्वी के बेहद करीब से सुरक्षित गुजरा, वैज्ञानिकों ने ली राहत की सांस

Fri, 25 Jul 2025 04:42 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 25 Jul 2025 04:42 AM IST
सार

यह क्षुद्रग्रह भारतीय समयानुसार 24 जुलाई की सुबह लगभग 7:36 बजे अपने निकटतम बिंदु करीब 33.4 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरा। इसकी गति लगभग 31,000 मील प्रति घंटे (लगभग 50,000 किमी प्रति घंटे) रही।

विज्ञापन
Asteroid-2025 OZ passed very close to Earth safely, scientists breathed a sigh of relief
तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से सुरक्षित बची धरती। - फोटो : Freepik

विस्तार

पृथ्वी के पास से गुजरने वाला 180 फुट लंबा एस्टेरॉयड '2025 ओजेड' बिना किसी टक्कर या खतरे के सुरक्षित रूप से गुजर गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो सहित दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


नासा के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह भारतीय समयानुसार 24 जुलाई की सुबह लगभग 7:36 बजे अपने निकटतम बिंदु करीब 33.4 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरा। हालांकि, यह दूरी खगोलीय पैमाने पर निकट मानी जाती है, लेकिन यह किसी तरह के टकराव के लिए अधिक सुरक्षित मानी जाती है। इसकी गति लगभग 31,000 मील प्रति घंटे (लगभग 50,000 किमी प्रति घंटे) रही। 2025 ओजेड न तो आकार में और न ही दूरी में नासा की संभावित खतरनाक वस्तु ( पोटेंशियल हैजार्डस ऑब्जेक्ट) की श्रेणी में आता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस श्रेणी में किसी एस्टेरॉयड को शामिल करने के लिए उसकी पृथ्वी से दूरी 74 लाख किलोमीटर से कम और व्यास 85 मीटर से अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन


2029 में और पास से गुजरने वाले अपोफिस के लिए तैयारी
इसरो ने भी इस खगोलीय घटना पर निगरानी रखी और कहा, वह 2029 में पृथ्वी के और भी पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड 'अपोफिस' के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यह मिशन केवल निगरानी नहीं बल्कि एस्टेरॉयड पर उतरने और उसे पृथ्वी से टकराने से रोकने के संभावित उपायों के परीक्षण के लिए भी होगा। इसरो, नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा  के साथ मिलकर पृथ्वी की रक्षा के लिए अंतरिक्ष आधारित रणनीतियों पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed