अंतिम चरण में जनता ने जमकर डाले वोट, यूपी में 60, मणिपुर में 86 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सातवें और आखिरी चरण में पूर्वांचल की 40 विधानसभा सीटों पर, वहीं मणिपुर की 22 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मणिपुर की जनता ने दिल खोलकर मतदान किया। वहीं, यूपी में भी छिट-पुट हिंसा की घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिक गई हैं।
पढ़ें चुनाव के लाइव अपडेट्स :
यूपी : सांतवें और अंतिम चरण में यूपी में 60.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया
मणिपुर ः दूसरे और अंतिम चरण में 86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया
4 बजे तक ः
मणिपुर में 78 फीसदी मतदान
यूपी में 56 फीसदी मतदान
जौनपुरः 3 बजे तक 52.82% मतदान
गाजीपुरः 3 बजे तक वोट प्रतिशत %
सदर विधानसभा : : 55.02 %
सैदपुर विधानसभा : 52.46 %
जखनिया विधानसभा : 54.08 %
जमानिया विधानसभा : 49.61%
जहूराबाद विधानसभा : 54.55%
मोहम्मदाबाद विधानसभा : 51.22%
जंगीपुर विधानसभा. : 57.85%
कुल : 54.00% मतदान
मणिपुर- 3 बजे तक दूसरे चरण का मतदान संपन्न
मणिपुर- 2 बजे तक 78 फीसदी मतदान
जौनपुरः जफराबाद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरेन्द्र सिंह सहित पांच लोग गिरफ्तार। आरोप है कि गाड़ियों से वोटर ढो रहे थे। पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जौनपुरः एक बजे तक विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
बदलापुर - 40,32%
शाहगंज - 42,28%
जौनपुर - 39,11%
जफराबाद - 40'84%
मड़ियाहूं - 42,98%
मुगराबादशाहपुर - 38,69%
केराकत सु0 - 43,98%
मछलीशहर सु0 - 39,52%
मल्हनी - 40,93%
मिर्ज़ापुर में विधान सभावार मतदान % 1 बजे तक
नगर-- 45.38 %
छानबे-- 42.85 %
मझवां -- 43.81%
मडिहान -- 45.71 %
चुनार-- 46.35 %
कुल मतदान -44.82 %
मणिपुर - 1 बजे तक 67 फीसदी मतदान
वाराणसी - 1 बजे तक 41.8 फीसदी मतदान
मुगलसराय - विधानसभा के बूथ नंबर 357 पर वोट देने जा रही महिला की मौत हो गई। महिला का नाम नौसेरा बेगम बताया जा रहा है। नौसेरा अपने परिजनों के साथ मतदान करने गई थी और बूथ एजेंट से अपनी पर्ची बनवा रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़ी।
मिर्जापुर - मिर्जापुर के किसानों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने खेती के लिए सिंचाई और विकास की सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाया।
चंदौली: मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 357 में मतदान करने से पहले 65 वर्षीय महिला की मौत।
यूपी - अलीनगर में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय (बूथ संख्या 299) पर फर्जी मतदान कराने की सूचना के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें पूर्व सभासद राजाराम सोनकर को चोटें आई।
यूपी - 11 बजे तक 22.84 फीसदी मतदान
मणिपुर- 11 बजे तक 45 फीसदी मतदान
सुबह 11 बजे तक मिर्ज़ापुर का कुल मतदान 28.26 फीसदी45% Voter turnout recorded till 11 AM in #ManipurElection2017 pic.twitter.com/W5EuO2ld4T
— ANI (@ANI_news) March 8, 2017
मड़िहान- 31.32%
छानबे-28.21%
चुनार-27. 89%
मंझवा-27. 55%
नगर-26.64 %
गाजीपुर....11 बजे तक वोट प्रतिशत
सदर विधानसभा : : 26.57 %
सैदपुर विधानसभा : 28.05%
जखनिया विधानसभा : 27.53 %
जमानिया विधानसभा : 26.53%
जहूराबाद विधानसभा : 27.08%
मोहम्मदाबाद विधानसभा : 26.08%
जंगीपुर विधानसभा. : 27.05%
टोटल : 27.16% अबतक का मतदान
यूपी की 40 और मणिपुर की 22 विधानसभा सीटों से LIVE :
- जौनपुर में 11 बजे 21% मतदान
- वाराणसी में 11 बजे तक 26.27% मतदान हुआ।
- यूपी में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, बीमारी के बावजूद ठेले पर वोट देना जाता बलराम दास।
- मुरली मनोहर जोशी ने डाला वोट।
यूपीः सातवें चरण में 9 बजे तक 10.43% मतदान हुआ।
10.43% voting recorded till 9 am in the 7th phase of UP elections 2017. pic.twitter.com/06tRK9dir6
— ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2017
मणिपुरः सुबह 9 बजे तक 21 फीसदी मतदान।
शाहगंजः नगरपालिका बूथ पर मंत्री ललई यादव के भाई ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव गल्लू से CISF के जवानों से झड़प हुई। बूथ के समीप एजेंट खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद हुआ। बाद में सभी लोगों को जवानों ने बलपूर्वक मतदान केंद्र से बाहर किया।21% voter turnout recorded till 9 AM in the final phase of Manipur elections. pic.twitter.com/fDN3H4gjj6
— ANI (@ANI_news) March 8, 2017
वाराणसीः शिवपुर से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह की गाड़ी पुलिस ने पकड़ी। कुछ पम्फलेट और 6500 रूपये बरामद हुए।
-केंद्रीय मंत्री व अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में बूथ संख्या 335 में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि वे सभी 40 सीट जीतेंगे।
Apna Dal leader & Union Minister Anupriya Patel casts her vote at polling booth no. 335 of Mirzapur, says "we will win all 40 seats". pic.twitter.com/Sfoma30RkZ
— ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2017
मणिपुरः सुबह 9 बजे तक 20 फीसदी मतदान।
यूपीः मोदी के गढ़ माने जाने वाले वाराणसी के शिवपुर के घमहापुर में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। इलाके में सड़क नहीं होने के चलते लोगों वोट न करने का फैसला किया।
-यूपीः जिगना चेहरा में बूथ सख्या 343 और देवरी में नौ बजे शुरू हुआ मतदान।
-वाराणसी में 9 बजे तक 11.97 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर में नौ बजे तक वोट प्रतिशत
सदर विधानसभा : : 12.14 %
सैदपुर विधानसभा : 12.08 %
जखनिया विधानसभा : 13.04%
जमानिया विधानसभा : 12.34%
जहूराबाद विधानसभा : 12.58%
मोहम्मदाबाद विधानसभा : 11.91%
जंगीपुर विधानसभा : 12.13 %
-गाजीपुर में अब तक 12.42 मतदान हो चुका है।
-भदोही में 9 बजे तक 10.83 % मतदान।
-कांग्रेस नेता अजय रॉय ने वाराणसी में बूथ संख्या 389 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि 7वें चरण में जुमलेबाजी के खिलाफ मतदान हो रहा है।
-सुबह 9 बजे तक मिर्ज़ापुर में कुल मतदान 13.50%Congress leader Ajai Rai casts his vote at polling booth no. 389 of Varanasi South, says "7th phase is going to vote against 'Jumlebaazi'": pic.twitter.com/GriRKqx9vf
— ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2017
मड़िहान- 14.59%
छानबे-14.03%
चुनार-12.97%
मंझवा-13.60%
नगर-12.41 %
-यूपी के जौनपुर में सुबह नौ बजे तक 10.87%मतदान होने की जानकारी है।
-धानापुर क्षेत्र के वर्दी साढा स्थित एक बूथ का ईवीएम खराब के कारण नौ बजे तक भी शुरू नही हो पाया मतदान।
-जमानिया विधान सभा क्षेत्र के दिलदारनगर इलाके में मतदान करने के लिए लगी लंबी लाइन।
-यूपी के मझवा के बूथ 316 और सिटी के आर्यकन्या इंटर कॉलेज में ईवीएम राब होने से फिलहाल मतदान बाधित हो गया है।
-चंदौली के सभी विधानसभा बूथ में 9 बजे तक 8 प्रतिशत मतदान।
-सोनभद्र : राबर्ट्सगंज के चुर्क में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर लोगों में नाराजगी है।
-मड़िहान विधानसभा 399 बूथ संख्या 236 मानिकपुर मे BLO नदारद । मतदान प्रभावित । बेलखरा मदारपुर मे EVM खराब।
-जहुराबाद विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेन्द्र चौहान ने किया मतदान।
-भीमापार-मंगारी बूथ पर वोट देने जाता विकलांग बेचन राम
-जलालपुर के बीबनमऊ बूथ संख्या 338 पर ईवीएम खराब होने के वजह से से 45 मिनट देर से सुरु हुआ मतदान।
-सोनभद्र: घोरावल विधानसभा के टिकुरिया 180 बूथ की ईवीएम ख़राब। अभी तक नहीं शुरू हुआ मतदान। वहीं ओबरा के खड़िया में ईवीएम ख़राब, आधे घंटे तक रुका रहा मतदान, दूसरी ईवीएम लगाकर मतदान कराया शुरू।
-मिर्ज़ापुर में ईवीएम की खराबी से मतदान वाधित।
-मड़िहान तहसील में अतिरिक्त पोलिंग पार्टी कर्मचारियों ने भोजन के लिए पैसे की मांग को लेकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने तहसीलदार,एसडीएम व सीओ को भी बंधक बनाया। करीब आधे घंटे तक तहसील परिसर में हंगामा होता रहा।
-सोनभद्र: राबर्ट्सगंज विधान सभा के मतदान केंद्र पिथौरी 95 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। जिस कारण मतदान बाधित हो गया है।
-सोनभद्र में सुबह 8 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हुआ।
-एमपी सीमा के नजदीक लहुरियादह में मतदान बहिष्कार की खबर आ रही है वहां वर्षों से पानी का संकट बरकरार है।
-व्हील चेयर से मतदान करके वापस आते बुजुर्ग मतदाता।
-मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गोड़ऊर गाँव के आदर्श बूथ पर भाजपा उम्मीदवार अलका राय ने मतदान किया।
-सोनभद्र: राबर्ट्सगंज विधान सभा के मतदान केंद्र पिथौरी 95 पर ईवीएम खराब। मतदान बाधित।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा है-" उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान है। मेरा निवेदन है कि आप अपना कीमती वोट अवश्य दें। पहले मतदान, फिर जलपान!"
उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान है। मेरा निवेदन है कि आप अपना कीमती वोट अवश्य दें। पहले मतदान, फिर जलपान!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2017
-मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने थाउबल में डाला वोट।
Will get a clear mandate, this election is something like a referendum, both hill and the valley: Manipur CM Okram Singh after casting vote pic.twitter.com/ctR2ierxsv
— ANI (@ANI_news) March 8, 2017
- वाराणसी उतर विधानसभा के बूथ संख्या-68 पर लोगों की लगी लाइनें। यहां बीजेपी के रविंद्र जयसवाल और बीएसपी के सुजीत कुमार मौर्या के बीच मुकाबला है।
People queue up at polling booth no. 68 in Varanasi North; BJP's Ravindra Jaiswal, BSP's Sujit Kumar Maurya contesting from the seat pic.twitter.com/RYZQtr4NNV
— ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2017
- वाराणसी के दशाश्वमेध वार्ड के कालिका गली के सनातन धर्म इण्टर कालेज बूथ सेंटर पर ईवीएम की तकनीकी खराबी से अभी तक नही शुरू हुआ मतदान।
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज विधानसभा के आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के बूथ संख्या 23 और आरएसएम इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 17 में ईवीएम खराब। अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ।
- सोनभद्र : मतदान केंद्र 176 चरकोनवा में मशीन खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो सका है।
- मोहम्दाबाद विधानसभा सीट के बूथ संख्या 378 पर वोट डालने के लिए लोगों की लगी कतारें। यहां से मुख्तार अंसारी के भाई बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
People cast their vote at polling booth 127 in Mohammadabad, Mukhtar Ansari's brother Sibakatullah contesting from the seat as BSP candidate pic.twitter.com/nZsQIXeGhf
— ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2017
आंकडों पर एक नजर
वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह जौनपुर में नौ सीटों के लिए 121 उम्मीदवार, गाजीपुर में सात सीटों पर 71, मिर्जापुर में पांच सीटों पर 72, सोनभद्र में चार सीटों पर 51, चंदौली में चार सीटों पर 44 और भदोही में तीन विधानसभा सीटों के लिए 49 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
गाजीपुरः धीमी गति से शुरू हुआ मतदान
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को धीमी गति से आरंभ हो गया। सुबह 9:00 बजे तक कहीं नौ तो कहीं 11फीसदी मतदान हुआ। कई उम्मीदवारों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विकलांगों और वृद्धों ने भी डाला वोट
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान प्रारंभ होते ही बुधवार को जहां युवा मतदान करने के लिए घरों से निकले वही विकलांगों बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।