{"_id":"58bfc0ce4f1c1b5d3ddc4b99","slug":"jaunpur-bjp-candidate-arrested-from-jafarabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : जफराबाद से भाजपा प्रत्याशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर : जफराबाद से भाजपा प्रत्याशी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
थाने में बहस करते भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र
जफराबाद के भाजपा प्रत्याशी हरिंदर सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार। उनके ऊपर आरोप है कि वे दो गाड़ियों से वोटर ढो रहे थे। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया। इससे गुस्साए हरिंदर थाने पहुंचे और मुंशी से गाड़ियों की चाभी छीन ली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, हरिंदर का आरोप है कि गाड़ियों के पास होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें थाने में खड़ा दिया। कहा कि जब वह छुड़ाने पहुंचे तो एसओ नेवढ़िया ने उन्हें लॉकअप में डाल दिया ।
विज्ञापन
बता दें कि जौनपुर में दोपहर एक बजे तक 40.96 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें जहां बदलापुर में 40.32, शाहगंज में 42.28, जौनपुर में 39.11, जफराबाद में 40.84 , मड़ियाहूं में 42.98, मुंगराबादशाहपुर में 39. 69, केराकत सु. 43.98, मछलीशहर सु. 39.52 मल्हनी में 40.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन