{"_id":"6390ed1f2cbbf8245d368f96","slug":"assembly-elections-results-2022-gujarat-and-himachal-pradesh-assembly-election-results-today-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Elections Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना
Thu, 08 Dec 2022 06:58 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद-शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद-शिमला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:58 AM IST
सार
आज दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबकी निगाहें गुजरात की तरफ है जहां भाजपा पिछले कई वर्षों से सत्ता में मजबूती से जमी हुई है। इस बार आम आदमी पार्टी ने यहां मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Gujarat-Himachal Elections Results 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है। अगर भाजपा जीतती है तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। वहीं, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गुजरात में हुए थे दो चरणों में चुनाव
हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान कराया गया था। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में पूरी ताकत झोंकी थी। गुजरात के नतीजे से पता चलेगा कि आप अपनी कोशिशों में कितनी कामयाब हुई है। कांग्रेस के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में 1985 के बाद कभी सत्ताधारी दल की सत्ता में वापसी नहीं हुई है। राज्य में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं जबकि बहुमत का आंकड़ा 35 सीटों का है। मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती
चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के 30 मिनट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश, गुजरात के लिए हर विधानसभा सीट पर एक मतगणना ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बिना रुकावट मतगणना प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दो-दो स्पेशल ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।
एग्जिट पोल में भाजपा सरकार की संभावना
गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। 182 विधानसभा सीटों के लिए गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव बाद के एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।
मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
उपचुनाव नतीजों में मैनपुरी पर निगाह
आज पांच राज्यों के छह विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी होगी। यूपी की रामपुर, खतौली के अलावा ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहर की कुढ़नी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के नतीजे आज ही आएंगे।