फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2022 date announcement today 5 states election commission up uttarakhand punjab goa uttarakhand manipur:

Assembly Election 2022 Date:आज जारी होगी नई मतदाता सूची, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेस थोड़ी देर में 

Wed, 05 Jan 2022 02:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 05 Jan 2022 02:17 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए 23 दिसंबर को केंद्र सरकार को यूपी चुनाव डालने की सलाह दी थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने बीते गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव समय पर कराने के संकेत दिए थे। 

विज्ञापन
assembly election 2022 date announcement today 5 states election commission up uttarakhand punjab goa uttarakhand manipur:
Assembly Election 2022 Date - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चुनाव आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नई मतदाता सूची जारी करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने लखनऊ दौरे के दौरान की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बताया था। नई मतदाता सूची जारी होने के बाद जल्द ही चुनाव तारीखों का एलान हो सकता है। इसके साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। नई मतदाता सूची को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आज दोपहर 3 बजे लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी थी चुनाव टालने की सलाह
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए 23 दिसंबर को केंद्र सरकार को यूपी चुनाव डालने की सलाह दी थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने बीते गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव समय पर कराने के संकेत दिए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने रैलियों में जुट रही भीड़ पर नियंत्रण के लिए आचार संहिता के साथ दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अधिक जोर डिजिटल रैली पर दिया जाएगा। चंद्रा के मुताबिक रैलियों और रोड शो को लेकर कुछ राजनैतिक दलों ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार से टीकाकरण बढ़ाने और पात्र लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज समय पर देने को कहा है।
विज्ञापन


कोरोना को देखते हुए बूथ पर वोटर घटेंगे
गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग ने कहा था कि अब तक एक बूथ पर 1500 वोटर मतदान करते थे। अब यह संख्या घटाकर 1250 की जाएगी। इसके लिए पोलिंग बूथों की संख्या में 11 हजार की वृद्धि की जाएगी। इस बार कुल 1,74,351 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। वहीं हर सीट पर दस दस यानी कुल 4030 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 800 ऐसे बूथ होंगे जहां केवल महिला मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में उत्तर प्रदेश में 7 चरण में हुआ था मतदान
पिछली बार इन राज्यों में चुनाव का ऐलान 4 जनवरी 2017 को हुआ था। तब उत्तर प्रदेश में 7 चरण में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच वोट डाले गए थे। गोवा और पंजाब में एक चरण में चार फरवरी को और उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले गए थे। वहीं, मणिपुर में दो चरण में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 11 मार्च 2017 को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed