फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections in Maharashtra, Jharkhand and Haryana, Many leaders joins BJP

भाजपा में शामिल होने की होड़, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में 39 बड़े नेता ने बदला पाला

Sun, 25 Aug 2019 11:05 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 25 Aug 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Assembly Elections in Maharashtra, Jharkhand and Haryana, Many leaders joins BJP
BJP - फोटो : GOOGLE

महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के पाला बदलने का खेल फिर शुरू हो चुका है। इस बार जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है उसमें भाजपा नेताओं की पहली पसंद बनी हुई है। मोदी लहर के कारण नेता भाजपा में अपना भविष्य ज्यादा उज्ज्वल देख रहे हैं। इन तीनों राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


झारखंड में भी दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल होने की दौड़ में लगे हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में सर्वाधिक संख्या झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के नेताओं की है। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में झाविमो के लक्ष्मण स्वर्णकार, योगेंद्र प्रताप सिंह, नीलम देवी, केके पोद्दार, मुन्ना मल्लिक और प्रभात भुईयां शामिल हैं। माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के निलंबित विधायक जयप्रकाश भाई पटेल भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दूसरे दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं की है। भाजपा और शिवसेना में शामिल होने वाले नेताओं में राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिवेंद्रराजे भोसले, संदीप नाईक, वैभव पिचड़, मधुकर पिचड़, कालिदास कोलंबकर, चित्रा वाघ, संग्राम जगताप सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर ने भी हाल में ही भाजपा ज्वाइन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले वहां के कई विपक्षी दलों के नेताओं में भगदड़ देखी जा रही है। अब तक इंडियन नेशनल लोक दल के 10 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधायक रणबीर गंगवा, परिमंद्र सिंह ढुल, जाकिर हुसैन, केहर सिंह रावत, बलवान सिंह दौलतपुरिया, मक्खन सिंगला, रामचंद्र कंबोज, प्रो. रविंद्र बलिया और नगेंद्र भड़ाना भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed