फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections for three states may also be held with Lok Sabha

लोकसभा के साथ तीन राज्यों के भी हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

Wed, 29 Aug 2018 04:54 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections for three states may also be held with Lok Sabha

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव अगले साल अपने तय समय पर अप्रैल-मई महीने में ही कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इसके लिए जनवरी तक कमर कस लेने के निर्देश जारी किए। इन सभी को अपने-अपने राज्य में वर्ष 2014 से भी बड़ी जीत आगामी लोकसभा चुनावों में हासिल करने का संकल्प दिलाया गया है। 

विज्ञापन


हाल के दिनों में कई बार दिसंबर महीने में होने जा रहे तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव भी कराए जाने की अफवाहें फैली थीं। लेकिन मंगलवार को बैठक में मौजूद पार्टी सूत्रों के अनुसार, मोदी और शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। साथ ही उन सभी को छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अपने-अपने राज्य में कुछ अहम योजनाएं चालू करने का भी लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन


झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव भी लोकसभा संग कराने पर राय
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों से लोकसभा चुनाव के साथ ही झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव भी करा लेने के विकल्प पर राय मांगी गई। इन तीनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2019 के अंत में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इन राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ ही कराने पर पार्टी को पीएम मोदी की छवि का लाभ मिल सकता है। इन राज्यों में भाजपा के लिए चिंता की स्थिति है। जहां महाराष्ट्र में सहयोगी शिवसेना गठबंधन के सवाल पर भाजपा से आंखमिचौली खेल रही है, वहीं हरियाणा की आंतरिक रिपोर्ट ठीक नहीं आ रही है।


मुख्यमंत्रियों से पूछा, कितनी सीटें जीतेंगे
बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों के सीएम से उनके राज्य का चुनाव संबंधी फीडबैक मांगा। इस दौरान मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में पक्की जीत वाली सीटों और कमजोर सीटों की संख्या पूछी गई। साथ ही मुख्यमंत्रियों से कमजोर सीटों पर भावी रणनीति और वर्तमान राजनीतिक स्थिति की भी जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed