फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates

Exit Polls: राजस्थान में बरकरार रह सकता है रिवाज, ढह सकता है KCR का किला; जानें MP-CG और मिजोरम का हाल

Thu, 30 Nov 2023 08:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Nov 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates
Exit Poll - फोटो : Amar Ujala

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


मोटे तौर पर देखें तो एग्जिट पोल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज बरकरार रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां एक बार फिर से पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 जैसे अनुमान ही सामने आए हैं। कुछ सर्वे में भाजपा को बहुमत तो कुछ में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। कई सर्वे दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे ही एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस का किला ढह सकता है। यहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। इसी तरह एग्जिट पोल में मिजोरम में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates
Madhya Pradesh - फोटो : Amar Ujala

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त का अनुमान जताया गया है। 10 एग्जिट पोल में से चार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। इसके साथ ही चार पूर्वानुमानों में कांग्रेस को आगे बताया गया है। एक सर्वे में दोनों को बराबर सीटें मिलने का दावा किया गया है। सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल की बात करें तो न्यूज-24 चाणक्या ने भाजपा को सबसे ज्यादा 151 सीटें मिलने का दावा किया है। वहीं, टीवी9 पोलस्ट्रैट ने कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का दावा किया है। इसके अलावा रिपब्लिक पीमार्क ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को 103-122 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates
Rajasthan - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान
राजस्थान में ज्यादातर एग्जिट पोल रिवाज कायम रहने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, राजस्थान में हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन का रिवाल है। यहां इस बार 10 में से सात एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त का अनुमान जताया है। इसके साथ ही तीन में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। भाजपा के लिए सबसे ज्यादा सीटों का दावा रिपब्लिक मैट्रिज की ओर से किया गया है। इस सर्वे में भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 86-106 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates
Chhattisgarh - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है। 10 के 10 एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। हालांकि, भाजपा भी कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 40 से 56 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि भाजपा के लिए 32 से 48 सीटों का पुर्वानमान है।

Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates
Mizoram - फोटो : Amar Ujala
मिजोरम
राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। हालांकि, सात में से पांच एग्जिट पोल में एमएनएफ को बढ़त दिखाई गई है। इसके अलावा दो एग्जिट पोल में जेडपीएम को बढ़त दिखाई गई है। आज तक- एक्सिस माय इंडिया के अनुमान में तो जेडपीएम को 28-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 3-7 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

Assembly Elections Exit Polls 2023 Madhya Pradesh Rajasthan Chhattisgarh Telangana Mizoram Know all Updates
Telangana - फोटो : Amar Ujala

तेलंगाना
चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि राज्य में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस का किला ढह सकता है। यहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। लगभग सभी सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार तो यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed