{"_id":"66bf2a6b9a2089d7850a4f23","slug":"assembly-elections-2024-maharashtra-why-not-cec-rajiv-kumar-reply-weather-festivals-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान क्यों नहीं? CEC राजीव कुमार ने दिया यह जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान क्यों नहीं? CEC राजीव कुमार ने दिया यह जवाब
Fri, 16 Aug 2024 04:01 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:01 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान क्यों नहीं किया गया। इस सवाल पर CEC राजीव कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने मौसम और त्योहारों को बड़ा कारण बताया।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। महाराष्ट्र में भी चुनाव कराए जाने का अनुमान था, हालांकि आयोग ने फिलहाल इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराने से जुड़े एक सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था। हालांकि, इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव भी कराया जाना है। जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं।
कार्यकाल समाप्त होने से पहले हो जाएंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) को मतदाता सूची से जुड़े अहम काम पूरे करने हैं। इसी बीच गणेश उत्सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दीपावली जैसे कई त्योहारों का भी ध्यान रखना होगा। तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने फैसला लिया कि एक समय में दो जगहों पर ही चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रहे चुनाव?
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने साफ किया कि सुरक्षा बलों की जरूरत के आधार पर निर्वाचन आयोग ने फिलहाल दो राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है। उन्होंने चुनाव न कराने के दूसरे फैक्टर के रूप में महाराष्ट्र में भारी बारिश और आने वाले हफ्तों में कई त्योहारों का भी जिक्र किया।
इससे पहले चुनाव आयुक्त ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते कुछ वर्षों में जम्मू कश्मीर के हालात में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को प्रदेश की जनता पर पूरा यकीन है। इस बात कड़ी सुरक्षा के बीच तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग ने अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ सेब के किसानों और कारोबारियों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा है। CEC ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति समर्पित जनता तमाम चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करेगी।

CEC ने जम्मू-कश्मीर की जनता पर जताया भरोसा#WATCH | On being asked about Assembly Elections in Maharashtra, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "Lat time, Maharashtra and Haryana Assembly elections were held together. At that time, J&K was not a factor but this time there are 4 elections this year and 5th… pic.twitter.com/YdmYjLg8rA
— ANI (@ANI) August 16, 2024