फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2024 Maharashtra why not CEC Rajiv Kumar reply Weather Festivals

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान क्यों नहीं? CEC राजीव कुमार ने दिया यह जवाब

Fri, 16 Aug 2024 04:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान क्यों नहीं किया गया। इस सवाल पर CEC राजीव कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने मौसम और त्योहारों को बड़ा कारण बताया।

विज्ञापन
Assembly Elections 2024 Maharashtra why not CEC Rajiv Kumar reply Weather Festivals
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। महाराष्ट्र में भी चुनाव कराए जाने का अनुमान था, हालांकि आयोग ने फिलहाल इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराने से जुड़े एक सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था। हालांकि, इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव भी कराया जाना है। जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यकाल समाप्त होने से पहले हो जाएंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) को मतदाता सूची से जुड़े अहम काम पूरे करने हैं। इसी बीच गणेश उत्सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दीपावली जैसे कई त्योहारों का भी ध्यान रखना होगा। तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने फैसला लिया कि एक समय में दो जगहों पर ही चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रहे चुनाव?
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने साफ किया कि सुरक्षा बलों की जरूरत के आधार पर निर्वाचन आयोग ने फिलहाल दो राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है। उन्होंने चुनाव न कराने के दूसरे फैक्टर के रूप में महाराष्ट्र में भारी बारिश और आने वाले हफ्तों में कई त्योहारों का भी जिक्र किया।
CEC ने जम्मू-कश्मीर की जनता पर जताया भरोसा
इससे पहले चुनाव आयुक्त ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते कुछ वर्षों में जम्मू कश्मीर के हालात में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को प्रदेश की जनता पर पूरा यकीन है। इस बात कड़ी सुरक्षा के बीच तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग ने अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ सेब के किसानों और कारोबारियों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा है। CEC ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति समर्पित जनता तमाम चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed