फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2023 Updates: Telangana Congress has dozen chief ministerial candidates, KCR jibe at Cong

Elections 2023: 'कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दर्जनों उम्मीदवार', तेलंगाना में KCR का विपक्षी पार्टी पर तंज

Tue, 31 Oct 2023 06:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Oct 2023 06:36 PM IST
सार

Assembly Elections 2023 Updates: केसीआर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसके पास मुख्यमंत्री पद के एक दर्जन उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, आप जहां भी देखें, वहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। अगर कोई एक मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो दूसरा उसे नीचे गिरा देता है।

विज्ञापन
Assembly Elections 2023 Updates: Telangana Congress has dozen chief ministerial candidates, KCR jibe at Cong
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास राज्य में मुख्यमंत्री पद के कम से कम एक दर्जन उम्मीदवार हैं। हुजूरनगर में एक चुनावी रैली में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं की हमेशा अपने पदों और अनुबंधों में दिलचस्पी रही है और उन्हें इस क्षेत्र के लोगों के हितों की कभी चिंता नहीं रही। 

विज्ञापन

 

केसीआर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि तेलंगाना कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के एक दर्जन उम्मीदवार हैं। आप जहां भी देखें, वहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। अगर कोई एक मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो दूसरा उसे नीचे गिरा देता है। हर कोई यह दावा करके वोट मांग रहा है कि अगर वह चुना जाता है तो वह मुख्यमंत्री बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए राव ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल के नेता भट्टी विक्रमार्क तक कहते हैं कि धरणी (राजस्व विभाग की एक एकीकृत भूमि दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली) को खत्म किया जाना चाहिए, जिसके अवांछनीय परिणाम हो सकते हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, आपने कई चुनाव देखे हैं और अतीत में भी मतदान किया है। आप लोगों को सोचना चाहिए और मतदान करना चाहिए। तभी लोग जीतेंगे, वरना नेता जीतेंगे। जिन चुनावों में लोग जीतेंगे, वही असली चुनाव है। तभी सभी लोगों को न्याय मिलेगा। केसीआर ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि कांग्रेस तीस नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सके। 

चुनावी वादों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री राव ने कहा, अगर बीआरएस फिर से सत्ता में आती है, तो सामाजिक पेंशन योजनाओं और रायतु बंधु के तहत राशि को चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्वामीनाथ जैसे लोगों और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों ने भी किसानों के लिए निवेश सहायता योजना रायतु बंधु की सराहना की है। 

राव ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र और किसानों को दिए गए प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप तेलंगाना प्रति वर्ष तीन करोड़ टन धान का उत्पादन करने में सक्षम है, जो देश में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तेलंगाना कांग्रेस के नेता थे जो 1956 में आंध्र प्रदेश के साथ तेलंगाना के विलय के लिए सहमत हुए थे।

कांग्रेस सत्ता में आने पर तेलंगाना की आकांक्षाओं को करेगी पूरा: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी, जिनके लिए तेलंगाना का गठन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव की जंग ‘दोराला’ यानी सामंती और ‘प्रजाला’ यानी जनता की शक्ति के बीच है। 

कोल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखकर, तेलंगाना (गठन) के सपने को पूरा किया था। राहुल ने कहा कि जनता और कांग्रेस का तेलंगाना राज्य का एक साझा सपना था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उम्मीद थी कि आम आदमी और गरीबों को अलग तेलंगाना राज्य के गठन से फायदा पहुंचेगा, लेकिन पिछले 10 वर्षों में केवल एक परिवार को फायदा हुआ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में, लड़ाई कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच है। बीआरएस और भाजपा व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बीच सांठगांठ है। इनका यह लक्ष्य है कि कांग्रेस तेलंगाना चुनाव नहीं जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed