{"_id":"5c0f74f9bdec22419c5f1a23","slug":"assembly-elections-2018-ramgopal-yadav-said-talk-for-an-alliance-will-be-done-after-final-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस का समर्थन करेगी सपा, रामगोपाल यादव ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस का समर्थन करेगी सपा, रामगोपाल यादव ने दिए संकेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल यादव
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में हुए मतदान की आज गणना की जा रही है। रुझानो में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती हुई दिखाई दे रही है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के 15 साल के शासन को कांग्रेस सत्ता से बेदखल करना चाहती है। वहीं मामा के नाम से मशहूर चौहान के सामने अपने किले को बचाने की कड़ी चुनौती है। भाजपा को कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी टक्कर दे रही है। यहां एक सीट पर सपा तो 3 पर बसपा आगे चल रही है।
चुनाव के रुझानो को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा, 'भाजपा की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया है यह परिणाम उसके ही नतीजे हैं। कांग्रेस यदि सपा और बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ती तो यह नतीजे और बेहतर होते। हालांकि यह शुरुआती रुझान हैं। हो सकता है कि कांग्रेस अपने बलबूते सरकार बना ले। हम भाजपा के साथ तो जा नहीं सकते इसलिए आप समझ ही सकते हैं। एक बार तस्वीर साफ हो जाए तो गठबंधन से जुड़ी बात हो सकती है।'
वहीं गठबंधन के सवाल पर मध्यप्रदेश बसपा अध्यक्ष का कहना है कि समर्थन का फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी।

Ramgopal Yadav, SP: BJP's wrong policies have destroyed the country and this is a result of that. Any talk of an alliance will be done once the whole picture is clear #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/0dmlXbyTEp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 11, 2018