फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2018: madhya pradesh election updates

सपाक्स-जयस का असर कम करने को सवर्ण और आदिवासी नेताओं को जोड़गी भाजपा 

Tue, 09 Oct 2018 04:41 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: madhya pradesh election updates
shivraj singh chouhan

मध्यप्रदेश में सपाक्स और जयस के बढ़ते प्रभाव ने भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। इनका प्रभाव कम करने की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को सीएम हाउस में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि भाजपा क्षेत्र के प्रतिष्ठित सवर्ण नेताओं और प्रभावी लोगों को पार्टी में शामिल करेगी और उनका समर्थन लेगी। ऐसे ही जयस के लिए आदिवासी नेताओं को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन

इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के बीच करीब दो घंटे तक मंत्रणा हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और रणनीति तैयार करने के लिए नेताओं के बीच मंथन हुआ। साथ ही प्रत्याशियों की सूची जारी करने पर भी विमर्श हुआ। 
विज्ञापन


तीसरा मोर्चा बना चुनौती 

भाजपा के लिए कांग्रेस के अलावा तीसरा मोर्चा भी बड़ी चुनौती है। जानकारी के मुताबिक तीनों नेताओं ने सपाक्स, जयस, जीजीपी, बसपा आदि के वोटबैंक पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी बैठक के निष्कर्ष की जानकारी दी जाएगी। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि दावेदारों की सूची फाइनल हो रही है। बड़ी संख्या में सीटों के लिए दावे किए गए हैं। प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed