{"_id":"5bcc1897bdec2269b16989ce","slug":"assembly-elections-2018-live-and-updates-of-election-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
21 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Election 2018
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है। इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है और उम्मीदवारों के नामों का एलान होने लगा है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का सिलसिला तेज हो गया है। आज समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। पार्टी ने पहले चरण के लिए 3 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। शनिवार को भाजपा ने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए सपा ने संतोष सुमन को बीजापुर, बिमलेश दुबे को जगदलपुर और छबिंद्र वर्मा को दंतेवाड़ा से टिकट दिया है।
दूसरे चरण के लिए नवीन गुप्ता को रायपुर वेस्ट, योगेंद्र भोई को बासना, जिबन सिंह यादव को अकलतारा, मुकेश लहारे को पामगढ़, अमरनाथ अग्रवाल को कोरबा और सुबेंद्र सिंह यादव को वैशालीनगर से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
- मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत और चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा तेलंगाना में चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए सोमवार को यहां पहुंचेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने यह जानकारी दी। राज्य के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद से चुनाव आयोग का यह पहला दौरा है जो राज्य के चुनाव तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में है।
- झाबुआ में शराब दुकानदारों को दिए गए स्टिकर पर फैसला वापस लिया गया।
- कांग्रेस, तेदेपा, टीआरएस एक ही सिक्के के पहलू, तेलंगाना का विकास भाजपा की कर सकती है : मुरलीधर राव, भाजपा नेता
- छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा, राज्य में पहले और दूसरे दौर के चुनाव के लिए भाजपा के 77 उम्मीदवारों के नामों का एलान हुआ।

#MadhyaPradesh: Jhabua District admn had provided stickers to alcohol shopkeepers in dist, in a bid to create awareness among voters.The decision has now been rolled back. Shopkeepers say "Stickers were provided by Excise dept,had put that on bottles&asked people to vote."(20.10) pic.twitter.com/r6pWC5rPBr
— ANI (@ANI) October 21, 2018
- कांग्रेस, तेदेपा, टीआरएस एक ही सिक्के के पहलू, तेलंगाना का विकास भाजपा की कर सकती है : मुरलीधर राव, भाजपा नेता
- छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा, राज्य में पहले और दूसरे दौर के चुनाव के लिए भाजपा के 77 उम्मीदवारों के नामों का एलान हुआ।
We have released the list of 77 candidates for first and second phase of #ChhattisgarhAssemblyElections . It includes 14 female candidates. Seat nominations for the remaining 12 seats of Bastar will be done on Oct 22 & 23: Chhattisgarh CM Raman Singh in Raipur. (20.10.2018) pic.twitter.com/Ktr7gUvgD8
— ANI (@ANI) October 20, 2018