{"_id":"5c151940bdec225a1b72f19c","slug":"assembly-elections-2018-congress-oath-ceremony-and-bjp-rafale-war","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के जश्न से टकराएगा भाजपा का राफेल युद्ध, 70 स्थानों पर होगी प्रेस कांफ्रेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के जश्न से टकराएगा भाजपा का राफेल युद्ध, 70 स्थानों पर होगी प्रेस कांफ्रेंस
Sat, 15 Dec 2018 09:49 PM IST
Trainee Trainee
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और म.प्र. में जश्न की तैयारी में जुट गए है। तीन राज्यों में कुछ घंटे के अंतराल पर मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी हो रही है। हर शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद जाने की योजना बना रहे हैं। इस बीच भाजपा ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर दायर याचिका करने को आधार बताकर राफेल युद्ध छेड़ दिया है। भाजपा के प्रवक्ता, मंत्री, वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री देश के करीब सत्तर स्थानों पर इसे लेकर प्रेसवार्ता की तैयारी कर रहे हैं।
इधर जश्न और उधर राहुल माफी मांगो
राज्यपाल से मिले समय के अनुसार सोमवार 17 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे के करीब जयपुर में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गहलोत के सचिन पायलट भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर में भोपाल में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी तरह से 4.30 बजे रायपुर में छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से समय लेने की पहल की जा चुकी है। उधर भाजपा ने इसी दिन को पूरे देश में राफेल लड़ाकू विमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर हमले के लिए चुना है।
विज्ञापन
70 स्थानों पर प्रेसवार्ता
प्रेस वार्ता में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हमला बोलेंगे और केन्द्र सरकार के मंत्री से लेकर पार्टी के नेता तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देश से मांफी मांगने की मांग करेंगे। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा से पार्टी के प्रवक्ता सांबित पात्रा मोर्चा संभालेंगे तो त्रिवेन्द्रम से जेपी नड्डा, रांची से भूपेन्द्र यादव तो रायपुर छत्तीसगढ़ से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास। पटना में उ.प्र. के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रेसवार्ता करेंगे तो नासिक में पूनम महाजन कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी। मुंबई में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण राफेल को लेकर विपक्ष पर हमलावर होंगी तो लखनऊ में म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस द्वारा झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाएंगे।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party (BJP) to hold Press Conferences at 70 locations across the nation on Monday, December 17, to "expose Congress' for plotting conspiracy against Central government and messing with country's defence". #Rafale pic.twitter.com/gGdxvq7PwC
— ANI (@ANI) December 15, 2018विज्ञापन
इधर जश्न और उधर राहुल माफी मांगो
राज्यपाल से मिले समय के अनुसार सोमवार 17 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे के करीब जयपुर में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गहलोत के सचिन पायलट भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर में भोपाल में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी तरह से 4.30 बजे रायपुर में छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से समय लेने की पहल की जा चुकी है। उधर भाजपा ने इसी दिन को पूरे देश में राफेल लड़ाकू विमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर हमले के लिए चुना है।
विज्ञापन
70 स्थानों पर प्रेसवार्ता
प्रेस वार्ता में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हमला बोलेंगे और केन्द्र सरकार के मंत्री से लेकर पार्टी के नेता तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देश से मांफी मांगने की मांग करेंगे। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा से पार्टी के प्रवक्ता सांबित पात्रा मोर्चा संभालेंगे तो त्रिवेन्द्रम से जेपी नड्डा, रांची से भूपेन्द्र यादव तो रायपुर छत्तीसगढ़ से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास। पटना में उ.प्र. के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रेसवार्ता करेंगे तो नासिक में पूनम महाजन कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी। मुंबई में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण राफेल को लेकर विपक्ष पर हमलावर होंगी तो लखनऊ में म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस द्वारा झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाएंगे।
रूपाणी जयपुर में, योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी में खोलेंगे मोर्चा
उ.प्र, के मुख्यमंत्री असम की राजधानी गुवाहाटी में कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलेंगे तो गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जयपुर में राफेल को लेकर कांग्रेस की हकीकत बताएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हैदराबाद में, जितेन्द्र सिंह चंडीगढ़ में, भाजपा महासचिव राम माधव चेन्नई में, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भोपाल में, बेलगाम में बीएस येदियुरप्पा, अगरतला में असम के मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनवाल, अहमदाबाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीश, उ.प्र. के इलाहाबाद में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कांग्रेस अध्यक्ष से देश से माफी मांगने की मांग करेंगे।
इन जगहों पर करेंगे करेगें ये दिग्गज प्रेसवार्ता
भाजपा का सबसे बड़ा अभियान
अब तक यह भाजपा का सबसे बड़ा अभियान है, जब पार्टी के शीर्ष नेताओं, मुख्यमंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और केन्द्रीय मंत्रियों को एक साथ राफेल का सच बताने के लगाया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने राफेल पर कांग्रेस पार्टी के आरोपों के अभियान के जारी रहने के बाद यह राजनीतिक कदम उठाया है। इसे 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इन जगहों पर करेंगे करेगें ये दिग्गज प्रेसवार्ता
| प्रेसवार्ता की जगह | प्रेसवार्ता करने वाले दिग्गज |
| त्रिवेंद्रम | जे पी नड्डा |
| विजयवाड़ा | डॉ। संबित पात्रा |
| रांची | भूपेंद्र यादव |
| रायपुर | रघुवर दास |
| नासिक | पूनम महाजन |
| पटना | केशव मौर्य |
| लखनऊ | शिवराज सिंह चौहान |
| मुंबई | निर्मला सीतारमण |
| जयपुर | विजय रुपानी |
| हैदराबाद | प्रकाश जावड़ेकर |
| गुवाहाटी | योगी आदित्यनाथ |
| चेन्नई | राम माधव |
| चंडीगढ़ | जितेंद्र सिंह |
| भोपाल | रविशंकर प्रसाद |
| बेलगाम | बीएस येदियुरप्पा |
| अहमदाबाद | देवेंद्र फडणवीस |
| इलाहाबाद | जनरल वीके सिंह |